logo

मूड

ट्रेंडिंग:

थलपति विजय संग अफेयर पर तृषा कृष्णन ने दिया रिएक्शन, बताया वायरल वीडियो का सच

पिछले कुछ दिनों से थलपति विजय और तृषा के अफेयर की खबरें चर्चा में है। अब इस पूरे विवाद पर तृषा ने अपना रिएक्शन दिया है।

Trisha and Vijay Thalapathy

तृषा और विजय थलपति, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बना हुए हैं। उनकी पत्नी संगीता ने कुछ दिनों पहले उनके खिलाफ तलाक की याचिका कोर्ट में दायक की है। साथ ही विजय पर किसी अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। शादी के 27 साल बाद दोनों का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इस पूरे विवाद के बीच में सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि थलपति और अभिनेत्री तृषा कृष्णन का अफेयर चल रहा है। हाल ही में दोनों को साथ रिस्पेशन पार्टी में देखा गया था।

 

विजय और तृषा को साथ देखकर फैंस हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने तृषा की जमकर आलोचना की। अब इस पूरे विवाद पर तृषा ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करके इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए उस इवेंट में साथ जाने का सच भी बताया है।

 

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: एडवांस बुकिंग में 1 लाख से ज्यादा टिकटें बिकी, कमाए इतने करोड़

तृषा ने विजय संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

तृषा ने लिखा, 'एक कार्यक्रम के आयोजकों ने आखिरी समय पर मेरे असिस्टेंट के माध्यम से मुझे एक इवेंट में शामिल होने के लिए कहा गया है। मैं उस इवेंट में आखिरी समय पर जुड़ी। एक माइक्रोफोन किसी व्यक्ति के बयान को बुद्धिमान या हास्यप्रद नहीं बनाता है। यह सिर्फ मूर्खता को दिखाता है। बिना किसी जानकारी के गलत शब्द उस व्यक्ति की तुलना में उस वक्ता के बारे में अधिक बताता है जिसका लक्ष्य वह कर रहे हैं।'

 

 

Galatta Awards  में निर्माता पार्थिभान से एक इवेंट में त्रिशा को लेकर सवाल पूछा था। कार्यक्रम में उन्हें अलग-अलग अभिनेताओं की तस्वीर दिखाई गई जिसके साथ उन्होंने पहले काम किया है। जब तृषा की तस्वीर दिखाई गई तो उन्होंने कहा था कि कुंडवई को कुछ दिनों के लिए घर पर रहना चाहिए। यही अच्छा है। उन्हें बाहर नहीं निकलना चाहिए। हालांकि तृषा के बयान के बाद पार्थिभान ने एक्स पर उनसे माफी मांगी।

 

यह भी पढ़ें: 'दर्द बताते हैं, लोग ड्रामा समझते हैं...', अनुराग डोभाल पर बोल रहे दोस्त

वायरल हुआ था तृषा और विजय का वीडियो

 

एक रिस्पेशन में विजय और तृषा साथ में पहुंचे थे। विजय के हाथों में फूलों का गुलदस्ता था जबकि तृषा मेहमानों से मिलती और हाथ मिलाती नजर आईं। विजय और तृषा साथ में शादीशुदा कपल के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। एक ही साथ दोनों इवेंट से बाहर निकलें। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।


और पढ़ें