logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फीड इंडिया के लिए भारत में कंसर्ट करेंगी शकीरा, हंगर इंडेक्स में कहां खड़ा देश?

भारत में जल्द ही ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा आने वाली हैं। वह 10 साल बाद भारत आ रही हैं। इससे पहले 2007 में उन्होंने मुंबई में एक सुपरहिट कॉन्सर्ट किया था।

Shakira Mega Concert

शकीरा, Photo Credit- x

भारत में जल्द ही पॉप सिंगर शकीरा आने वाली हैं। शकीरा के गाने हर किसी की जुबान पर होते हैं। उन्हें कई ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। शकीरा भारत में पूरे 10 साल बाद सिंगिंग परफॉर्मेंस देने आ रही हैं। इससे पहले वह 2007 में भारत आई थीं। इस बार शकीरा का कॉन्सर्ट बेहद खास होने वाला है, क्योंकि वह केवल मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि फीड इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए परफॉर्म करेंगी।

 

पॉप आइकन शकीरा का कॉन्सर्ट भारत के दो शहरों में होगा। पहला कॉन्सर्ट 10 अप्रैल को होगा, वहीं दूसरा कॉन्सर्ट 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इस कॉन्सर्ट को लेकर शकीरा ने कहा, 'भारत में परफॉर्म करना मेरे लिए हमेशा से खास रहा है और मैं मुंबई और दिल्ली में अपने फैंस से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट सिर्फ संगीत के बारे में नहीं है, यह हर बच्चे को स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने के लिए एकजुट होने के बारे में है।'

 

यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज रोकने के लिए हाई कोर्ट पहुंचा मुस्लिम संगठन

 

शकीरा इस कैंपेन से जुड़ी क्यों हैं?

शकीरा के बयान से साफ होता है कि यह कॉन्सर्ट केवल मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि देश-दुनिया में भूख और कुपोषण को दूर करने की एक मुहिम है। इस कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए लोग टिकट खरीदेंगे। टिकट से मिलने वाली राशि बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने में खर्च की जाएगी। संयुक्त राष्ट्र संघ का लक्ष्य है कि 2030 तक दुनिया में भूखमरी को खत्म किया जाए।

यूएन (UN) का भूख-मुक्त दुनिया बनाने का लक्ष्य

दुनिया में जहां एक तरफ लोग एआई जैसी तकनीकी विकास की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दुनिया का एक बड़ा तबका ऐसा है जो भूख से परेशान है। इस वजह से दुनिया में लाखों लोग कुपोषण का शिकार हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के आंकड़ों के मुताबिक 82.8 करोड़ लोग भूखमरी का सामना कर रहे हैं। इसी कारण दुनिया में भूखमरी को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ लगातार उचित कदम उठा रहा है। भूखमरी को खत्म करना उसका सतत विकास लक्ष्य है।

 

यह भी पढ़ें: क्या ‘तू या मैं’ फिल्म जनरेशन Z के लिए बनाई गई है? लोगों को पसंद आ गई फिल्म

सतत विकास लक्ष्य क्या है?

यूनाइटेड नेशन के कुल 17 लक्ष्य हैं, जिनमें से एक लक्ष्य जीरो हंगर है, यानी दुनिया में भूख को खत्म करना। इस लक्ष्य को 2030 तक पूरा करने की योजना बनाई गई है। इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कई देश संयुक्त राष्ट्र संघ को फंड देते हैं। इस संगठन में कुल 169 देश सदस्य के तौर पर शामिल हैं।

 

कई बार अलग-अलग कार्यक्रम और इवेंट आयोजित किए जाते हैं, जिनमें लोग टिकट खरीदकर शामिल होते हैं। टिकट से मिलने वाली राशि इन लक्ष्यों को पूरा करने में खर्च की जाती है। शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट भी इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें