logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नमाज के फायदे बताने पर नमिता थापर को मिली गालियां, ट्रोर्ल्स को समझाती रहीं मतलब

'शार्क टैंक इंडिया' की जज नमिता थापर ने अपने वीडियो में बताया था नमाज पढ़ने से शारीरिक रूप से क्या फायदे हैं। अब इस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

namita Thapar

नमिता थापर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की कार्यकारी निदेशक और 'शार्क टैंक इंडिया' की जज नमिता थापर इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले अपने एक वीडियो में बताया था कि नमाज पढ़ने से शारीरिक फायदे क्या होते हैं? इस वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। अब इस पूरे विवाद पर नमिता ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

नमिता ने अपने एक्स और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'पिछले तीन हफ्ते से लोग मुझे R बुला रहे हैं और लगातार मेरी प्यारी मां के लिए भी गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और ये सब किस लिए मैंने नमाज के फायदे बताते हुए वीडियो बनाया है। मैंने इतने सार हिंदू धर्म पर रील बनाई है, उनके स्वास्थ्य फायदों पर, हर योगा डे पर, हर आसन पर खासतौर से सूर्य नमस्कर के रील्स भी बनाती हूं। तब तो कुछ नहीं कहा। लोग मुझे लगातार प्रॉस्ट्यूट बुला रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज, तीन हीरोइनों संग रोमांस करते नजर आए आयुष्मान

नमिता ने बताया R शब्द का मतलब

नमिता ने आगे कहा, 'मुझे सिखाया गया है कि 'आर' मतलब रिलीजन और 'आर' का मतलब रिस्पेक्ट होता है। आप इस तरह से महिलाओं की इज्जत करते हैं। रिजर्वेशन बिल पास नहीं हुआ तो सब बोल रहे हैं लेकिन जब महिला को अपमानित किया जा रहा है तो सब चुप क्यों? मैंने यह बहुत पहले सीख लिया था कि आपके लिए कोई नहीं है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'आपको खुद के लिए बोलना पड़ेगा। मैं अपने सभी ट्रोर्ल्स को बोलाना चाहूंगी, आप लोग करते रहिए। याद रखिए हिंदू धर्म कर्म की बात करता है। मैं बहुत सम्मानित हिंदू हूं। आपको आपके कर्मों का फल मिलेगा। आप सभी लोगों से अपील है जिस तरह से मेरे पुराने वीडियो को गलत तरीक से वायरल किया था। उसी तरह से इसे भी वायरल करें।'

 

यह भी पढ़ें: क्या मंडे टेस्ट में पास होगी अक्षय की 'भूत बंगला'? जानिए कलेक्शन

नमाज पढ़ने के फायदे

नमिता ने अपने पुराने वीडियो में बताया था कि नमाज पढ़ने से शरीर को क्या फायदा होता है? उन्होंने वीडियो में बताया था कि नमाज पढ़ने से शरीर में फ्लेक्सबिलिटी बढ़ती है, जोड़ों का दर्द ठीक होता है।

Related Topic:#Shark Tank India

और पढ़ें