अमेजन प्राइम वीडियो पर 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 आने वाला है। यह शो 26 सितंबर से स्ट्रीम होगा। मेकर्स ने हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। शो के प्रोमो में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला भी नजर आ रहे हैं। शो में उनकी गेम देखने के लिए दर्शक काफी ऐक्साइटेड हैं।
बीजेपी छोड़ने के बाद शहजाद अब रियलिटी शो में नजर आएंगे। यह उनका पहला रियलिटी शो है। उन्होंने अगस्त महीने में बीजेपी छोड़ी है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि काफी सोच विचार करने के बाद अपना इस्तीफा सौंपा है।
यह भी पढ़ें: 'हम वहां किसी शो के लिए गए थे', मंदाकिनी ने बताया दाऊद के साथ फोटो का राज
शहजाद ने क्यों छोड़ी बीजेपी?
शहजाद ने बताया था, 'फाइनेंशियल इमरजेंसी और व्यक्तिगत कारणों की वजह से मैं प्राइवेट सेक्टर में जा रहा हूं लेकिन जहां भी और जिस तरह से भी संभव होगा, मैं प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के विजन और काम का समर्थन करता रहूंगा।' पूनावाला ने आगे कहा था, 'मैं सिर्फ व्यवस्था छोड़ रहा हूं। व्यक्ति या विचार नहीं।'
तहसीन पूनावाला ने दी बधाई
तहसीन पूनावाला ने एक्स पर बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता को उनके नए अध्याय के लिए बधाई दी है। तहसीन पूनावाला ने एक्स पर लिखा, 'प्यारे शहजाद, रियलिटी टेलीविजन एंटरटेनमेंट में आपको नई यात्रा शुरू करने के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। आप खूब तारीफ करें और कभी नीचे न गिरें। सह कहूं तो आप अब तक के सबसे बेहतरीन प्रवक्ता रहे हैं। मुझसे कहीं बेहतर। उम्मीद है कि आप रियलिटी टीवी पर खूब तरक्की करें और मुझसे कहीं बेहतर करेंगे।' तहसीन और शहजाद भाई है। दोनों अलग अलग पार्टी के समर्थक हैं।
यह भी पढ़ें: माही विज ने यूंग को माना था बेटा, टास्क में हुआ झगड़ा, फूट फूटकर रोए रैपर
कब से शुरू होगा 'राइज एंड फॉल 2'?
'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनावाला के साथ स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल समेत अन्य कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। शो में करीब 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। शो के दूसरे सीजन को वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे। उन्होंने शो के पहले होस्ट अशनीर ग्रोवर को रिप्लेस किया है। शो का पहला सीजन टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीता था।