बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ईथा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने बताया कि फिल्म में मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभाने के लिए श्रद्धा ने अपना वजन बढ़ाया है। इस वजह से श्रद्धा के लिए रिहर्सल करना और मुश्किल हो गया था क्योंकि इसका असर आपके स्टैमिना पर भी पड़ता है।
फिल्म की तैयारियों के बारे में बात करते हुए वैभवी ने कहा, 'श्रद्धा ने अपने किरदार के लिए लगभग 10 से 12 किलो वजन बढ़ाया था।' उन्होंने Variety India को दिए इंटरव्यू में कहा, 'डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म की शूटिंग उल्टे क्रम में करने का फैसला किया, जिसमें उन्होंने दूसरे हिस्से और क्लाइमैक्स गाने से शुरुआत की। इसका मतलब यह था कि श्रद्धा को तब तैयार करना था, जब वह अपने किरदार के उस चरण के लिए लगभग 10 से 12 किलो वजन बढ़ा चुकी थीं। ज्यादा वजन होने से तेजी से मूवमेंट करते समय घुटनों, पिंडलियों और स्टैमिना पर काफी दबाव पड़ता है, इसलिए हमने बहुत कड़ी रिहर्सल और कंडीशनिंग की, जिसमें हर एक घंटे का हिसाब रखा गया।'
यह भी पढ़ें: कौन हैं सिद्धार्थ दत्ता जिनसे मिमी चक्रवर्ती ने गुपचुप रचाई शादी?
क्लाइमेक्स सॉन्ग में घायल हो गई थीं श्रद्धा
वैभवी ने आगे बताया कि शूटिंग के दूसरे दिन श्रद्धा को गंभीर चोट लग गई। लंच से ठीक पहले वह नंगे पैर फर्श पर डांस कर रही थीं। उसी समय उन्हें चोट आ गई इस वजह से पूरी टीम का मनोबल टूट गया लेकिन छह हफ्त से दो महीने के ब्रेक और सख्त फिजियोथेरेपी के बाद हम नए सिर से फोकस के साथ लौटे। इसके बाद हम हर लावनी प्रैक्टिस के बाद वार्म अप, कूल डाउन और फिजियो प्रोटोकॉल को सख्त रूप से शामिल कर लिया।
फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने 'जी जी रे जी' गाने के लॉन्च के दौरान बताया था कि वह बहुत ही बेहतरीन ऐक्ट्रेस हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धा ने इस फिल्म के लिए 8 किलो के घुंघरू पहनतर 25 दिनों तक रिहर्सल की थी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं सिद्धार्थ दत्ता जिनसे मिमी चक्रवर्ती ने गुपचुप रचाई शादी?
लावणी डांस के लिए श्रद्धा ने की कड़ी मेहनत
लक्ष्मण उतेकर ने आगे कहा था, 'श्रद्धा ने हर गाने के लिए 25 दिनों तक, अपने दोनों पैरों में 4-4 किलो के घुंघरू बांधकर, रोज़ आठ घंटे रिहर्सल की। इससे उनके पैरों में सूजन आ जाती थी। उन्होंने तमाशा और लावणी की गहराई को समझने और इस कला को सीखने के लिए खुद को पूरी तरह से इसमें डुबो दिया था। गाने की शूटिंग का पहला दिन तो ठीक रहा, लेकिन दूसरे दिन श्रद्धा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसकी वजह से हमें शूटिंग रोकनी पड़ी।'
सलमान खान
की 'मातृभूमि' और श्रद्धा की 'ईथा' एक साथ रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं।