logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं सिद्धार्थ दत्ता जिनसे मिमी चक्रवर्ती ने गुपचुप रचाई शादी?

मिमी चक्रवर्ती ने गुपचुप तरीके से सिद्धार्थ दत्ता से शादी की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

Mimi Chakraborty weds Siddhartha Dutta

मिमी चक्रवर्ती और सिद्धार्थ दत्ता, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बंगाली अभिनेत्री और राजनेता मिमी चक्रवर्ती ने शादी कर ली है। पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने पति का चेहरा नहीं दिखाया है। उनके पति का नाम सिद्धार्थ दत्ता है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह पेशे से मरीन इंजीनियर हैं।

 

मिमी ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वह सिद्धार्थ के साथ अपनी अंगूठियां ऊपर उठाए पोज दे रहे हैं। शादी के लिए दूल्हा और दुल्हन दोनों ने क्रीम रंग के कपड़े पहने थे। एक तस्वीर में मिमी सिद्धार्थ को अंगूठी पहना रही हैं। दूसरी फोटो में वह अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराते दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मिमी ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक मिमी को शादी की बधाई दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'ये प्रेम मोल लिया' में प्यार पर भारी पड़ा इमोशन, दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

कौन हैं मिमी के पति सिद्धार्थ दत्ता?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मिमी और सिद्धार्थ ने कोलकाता में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। अभिनेत्री त्रमिला भट्टाचार्य ने प्रेस को बताया था कि वह सिद्धार्थ की भाभी हैं और दूल्हा पेशे से मरीन इंजीनियर है। उन्होंने कहा, वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं। मैं मिमी को काफी अच्छे से जान गई हूं। वह बहुत अच्छी इंसान हैं। उनका पूरा परिवार बहुत प्यारा है।

 

View on Instagram

 

सिद्धार्थ लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। वह एक मरीन इंजीनियर हैं और इंटरनेशनल मर्चेट शिपिंग में काम करते हैं। वह कोलकाता के रहने वाले हैं। उन्होंने कलकत्ता बॉयज स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। मार्च 2008 से वह UK की कंपनी 'शेल शिप मैनेजमेंट लिमिटेड' के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने वहां एक ट्रेनी के तौर पर शुरुआत की थी और अब वे सीनियर मरीन इंजीनियर के पद पर हैं। उनके परिवार का बंगाली टेलीविजन इंडस्ट्री से भी नाता है। टीवी अभिनेत्री त्रमिला भट्टाचार्य उनकी भाभी हैं। वह सिद्धार्थ के बड़े भाई एक शिप कैप्टन हैं।

 

यह भी पढ़ें: समय रैना ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा हुए पेड सब्सक्राइबर्स

कैसे हुई सिद्धार्थ और मिमी की मुलाकात?

मिमी और सिद्धार्थ की मुलाकात मिमी के एक करीबी दोस्त के जरिए हुई थी। कहा जाता है कि डेटिंग शुरू करने से पहले वे दोस्त बने थे और उन्होंने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा था। शादी की चर्चाओं ने तब जोर पकड़ा, जब कुछ हफ्ते पहले उनका एक इनविटेशन कार्ड सामने आया, जिसमें यह कपल अपने पालतू जानवरों के साथ नजर आ रहा था।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें