logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Eetha में श्रद्धा की दमदार ऐक्टिंग, टीजर ने मचाया भौकाल, लोग कर रहे हैं तारीफ

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' का टीजर रिलीज हो गया है। मैडॉक फिल्म्स ने 'कॉकटेल 2' के साथ टीजर का वीडियो अटैच कर दिया है।

shraddha kapoor eetha

श्रद्धा कपूर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज सिनेमाघरों में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। फिल्म के निर्माताओं ने कॉकटेल 2 के साथ श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' का टीजर अटैच कर दिया है। टीजर के क्लिप के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग श्रद्धा की ऐक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

'ईथा' में श्रद्धा ने लेजेंडरी मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के टीजर को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। श्रद्धा एक बार फिर लीक से हटकर फिल्म में नजर आने वाली हैं। आइए जानते हैं दर्शकों को ईथा का टीजर कैसा लगा?

 

यह भी पढ़ें: शाहिद, रश्मिका और कृति की 'कॉकटेल 2' करती है निराश, दर्शकों ने बताया बकवास

'ईथा' में श्रद्धा ने निभाया दमदार किरदार

टीजर की शुरुआत श्रद्धा कपूर के साथ होती है जो प्रेग्रेंसी के दौरान दर्द से कराह रही हैं। वह दर्द से तड़प रही हैं और जमीन पर गिर पड़ती हैं। वह स्टेज पर ही बच्चे को जन्म देती नजर आती हैं। इसके बाद बैकग्राउंड में श्रद्धा कहती हैं, 'पड़े पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी। पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी।' इसके बाद कड़क आवाज में एक व्यक्ति कहता है,

'तो बन जा मिसाल।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: गंगा किनारे घाट पर सोए नजर आए सुनील ग्रोवर, सादगी देख मुरीद हुए लोग

 

इसके बाद श्रद्धा को पारंपरिक मराठी स्टेज परफॉर्मर के रूप में दिखाया जाता है। वह लावणी डांस करते हुए नजर आ रही हैं। श्रद्धा के कमाल के ऐक्सप्रेशन ने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म के टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया हाँ जिन्होंने छावा बनाई थी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने अभी फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।


और पढ़ें