logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी में किसने की थी पहली पहल?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर पहुंचे थे। शो पर उन्होंने अपने डेटिंग के दिनों का खुलासा किया।

sidharth malhotra and kiara advani

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे। शो पर उन्होंने बताया कि दोनों में से रिश्ते की पहल किसने की थी? कियारा ने बताया कि उस समय उनके पति बहुत ज्यादा फेमस थे। सिद्धार्थ और कियारा की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त अमृतपाल बिंद्रा की पार्टी में फिल्म 'लस्ट स्टोरी' की फिल्मिंग के बाद हुई थी।

 

कियारा ने बताया कि पार्टी के बाद हमारी बातचीत शुरू हुई और हम दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए। अपने डेटिंग के दिनों को याद करते हुए कियारा ने कहा, 'उस पार्टी के बाद हमने बात चीत शुरू की। कुछ हफ्तों बाद सिड ने मुझे डीएम किया और थोड़ी सी बात चीत के बाद मूवी और डिनर का प्लान बन गया।'

 

यह भी पढ़ें: दुबले-पतले और कमजोर हो गए The Rock? वायरल तस्वीरों का सच जान लीजिए

सिद्धार्थ ने सुनाया नाइट क्लब का मजेदार किस्सा

शो पर कपल ने उस मोमेंट को याद किया जब वे दोनों साथ में नाइटक्लब गए थे। सिद्धार्थ ने कहा, 'कियारा को लगता था कि लोग आसानी से ऐक्टर्स को नहीं पहचान पाते हैं तो वे दोनों साथ में टाइम स्पेंड कर सकते हैं। कियारा ने कहा कि वह उस समय फिल्म इंडस्ट्री में नई थी। 'कबीर सिंह' तब तक रिलीज नहीं हुई थी। उन्हें उस समय ज्यादा लोग जानते नहीं थे। उन्हें बाद में पहचान मिली। उन्हें यह भी लगा कि शहर के लोग सेलिब्रिटीज के साथ ज्यादा सहज रहते हैं।

 

हालांकि सिद्धार्थ का अनुभव बिल्कुल अलग था। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह क्लब में आए तभी डीजे ने 'काला चश्मा' बजा दिया। सिद्धार्थ ने कहा कि वह कियारा को अंदर ले जा रहे थे, जबकि वहां मौजूद लोग यह देखने के लिए मुड़कर देख रहे थे कि कौन आया है। सिद्धार्थ तो इस तरह के अटेंशन के आदी थे, लेकिन कियारा हैरान रह गईं जब हर कोई उन्हें ही देखने लगा। तब कियारा को एहसास हुआ कि उनकी यह सोच कि शहर के लोग बॉलीवुड कलाकारों को नहीं पहचानते, पूरी तरह सही नहीं थी।

 

 

यह भी पढ़ें: स्काउट ने टास्क में दिया यंग को धक्का, दोस्ती हुई खत्म, 'बिग बॉस' ने दी सजा

'शेरशाह' के दौरान दोनों का हो गया था ब्रेकअप

कियारा और सिद्धार्थ ने साथ में फिल्म 'शेरशाह' (2021) में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दरअसल सिद्धार्थ कियारा को कमिटमेंट्स देने से डर रहे थे। इस वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया लेकिन इस फिल्म की शूटिंग जब कारगिल में हो रही थी। तब खराब नेटवर्क के बीच में 30 दिनों तक सिद्धार्थ रोजाना कियारा को कॉल करते थे। इसके बाद दोनों का पैचअप हो गया। कपल ने 7 फरवरी 2023 को शादी कर ली। कपल ने जुलाई 2025 में बेटी सरायाह का स्वागत किया और अक्टूबर 2026 में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। दोनों दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं।


और पढ़ें