दिग्गज दिवंगत गायक भूपेन हजारिका के छोटे भाई और मशहूर असमिया सिंगर समर हजारिका का निधन हो गया। उनके निधन से असम इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
वह हाल ही में अस्पताल से छुट्टी लेकर घर लौटे थे। उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। परिवार ने समर हजारिका के निधन की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं करोड़पति सिंगर तलविंदर जिन्हें डेट कर रही हैं दिशा पाटनी?
असम के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
समर हजारिका अपने पीछे अपनी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए। उन्होंने रेडियो, एल्बम और फिल्मों के लिए कई गाने गाए थे। उनके निधन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुख जताया है।
उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करके लिखा, 'उन्होंने असम के संगीत क्षेत्र में अमिट योगदान दिया है। उनकी मधुर आवाज हर अवसर को रोशन कर देती थी। उन्होंने सुधाकांत डॉक्टर भूपेन हजारिका की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाया है और उनकी जन्म शताब्दी मनाने के हमारे प्रयासों में व्यापक योगदान दिया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और उनके फैंस के साथ हैं।'
यह भी पढ़ें- 5 साल से बेटे अहान को नहीं मिला काम, सुनील शेट्टी का छलका दर्द
कौन थे समर हजारिका
समर हजारिका ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में की थी। उनकी पहली एल्बम Uttor Konwar Protima Barua Devi थी जो 1968 में रिलीज हुई थी। उन्होंने असम की कई फिल्मों में अपने आवाज दी। ‘Upopath’, ‘Bowari’ and ‘Pravati Pokhir Gaan में उनके गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था।