वुमन प्रीमियर लीग का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता है। 5 फरवरी को आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन करते मैच जीत लिया। विराट कोहली से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जीत के लिए बधाई दे रहे हैं। स्मृति की जीत के बाद सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल का खूब मजाक उड़ाया। इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। हैरानी की बात यह है कि इसमें स्मृति की मां भी शामिल हुईं।
सोशल मीडिया मीम पेज ने स्मृति के प्रदर्शन को लेकर एक मीम शेयर किया। इसमें लिखा था कि जिस तरह से उन्हें डीसी के गेंदबाजों की धुलाई की। ऐसा लग रहा था कि मानो उन्हें सभी गेंदों में अपने एक्स पलाश का चेहरा दिख रहा हो। इस मीम को स्मृति मंधाना की मां ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: 'वध 2' में कैदी के रोल में छाईं योगिता बिहानी, क्या है सलमान खान से कनेक्शन?
स्मृति की मां ने उड़ाया पलाश का मजाक
स्मृति की मां ने जब इस पोस्ट को रीशेयर किया तो लोग हैरान हो गए। एक यूजर ने लिखा, 'मैं आंटी की बेबाकी को देखकर दंग रह गया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आंटी आप तो कमाल हो।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह कही गलती से तो शेयर नहीं हो गया।' बाद में स्मृति की मां ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया था।

पिछले 2 महीने स्मृति के लिए आसान नहीं थे। हालांकि इतने उतार-चढ़ाव के बाद भी वह मैदान में डटकर खड़ी रहीं। उन्होंने दिखा दिया कि वह मानसिक रूप से बहुत ज्यादा स्ट्रांग है।
स्मृति और पलाश एक-दूसरे को छह साल से डेट कर रहे थे। सगाई से एक दिन पहले दोनों की शादी टूट गई। 7 दिसंबर को उन्होंने ऐलान किया था कि उनकी शादी कैंसिल हो गई है। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। शादी टूटने के पीछे क्या वजह है? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शादी टूटने के बावजूद उन्होंने शानदार वापसी की है।
यह भी पढ़ें: क्या जिया शंकर के साथ होने वाली है सगाई? एल्विश यादव ने खुद बता दी सच्चाई
पलाश पर लगे थे धोखा देने के आरोप
स्मृति से शादी टूटने के बाद पलाश पर धोखा देने का आरोप लगा था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पलाश दूसरी महिलाओं को भी डेट कर रहे थे जिसकी वजह से स्मृति संग रिश्ता टूट गया। हालांकि पलाश या स्मृति की तरफ से कभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया।