logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कन्नड़ और पहलगाम को एक किया, लाइव शो में बुरे फंसे सोनू निगम

सोनू निगम को कन्नड़ भाषा पर बोलना महंगा पड़ गया। उनके खिलाफ कन्नड़ समुदाय ने केस दर्ज करवाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

sonu nigam case filed

सोनू निगम (Photo Credit: Sonu Nigam Instagram Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर सोनू निगम मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ प्रो कन्नड़ ऑर्गनाइजेशन ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। संगठन ने सिंगर के खिलाफ एक्शन करने की मांग की हैं। संगठन का कहना है कि सोनू के बयान ने कन्नड़ समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

 

संगठन के अध्यक्ष धर्मराज ने अवलहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। धर्मराज ने आरोप लगाया कि सोनू ने कन्नड़ लोगों का अपमान किया है और समुदाय के लोगों के बीच नफरत भड़काने का काम किया है। उन्होंने लिखा, 'वह सोनू के खिलाफ यह शिकायत 25 और 26 अप्रैल को बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकनोलॉजी में दिए भड़काऊ बयान के चलते करवा रहे हैं। उनके बयान ने कन्नड़ समुदाय का अपमान किया है'।

 

ये भी पढ़ें- पहलगाम की तुलना आदिवासियों से कर गए विजय देवरकोंडा, दर्ज हो गया केस

 

सोनू ने दिया था यह बयान

 

दरअसल सोनू जब इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे तब एक फैन ने कन्नड़ में गाने की रिक्वेस्ट की थी। इस पर सोनू निगम ने कहा, 'कन्नड़, कन्नड़ इसी वजह से पहलगाम में हादसा हुआ था'। सोनू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उनके इस बयान से कन्नड़ समुदाय के लोग नाराज है।

 

इवेंट में एक फैन ने सिंगर सोनू से कहा था कि कन्नड़ भाषा में गाना गाने को आग्रह किया था। फैन की बात सुनकर सोनू नाराज हो गए। सोनू ने परफॉर्मेंस को बीच में रोककर कहा था, 'मैंने सभी भाषाओं में  गाने गाए हैं लेकिन मेरे जीवन के सबसे अच्छे गाने कन्नड़ में हैं। मैं जब भी आपके बीच आता हूं, बहुत प्यार से आता हूं। हम रोज  शो करते हैं लेकिन जब भी कर्नाटक में कहीं भी शो होते हैं हम बहुत इज्जत से आते हैं क्योंकि आप लोगों ने हमें अपना परिवार माना है'।

 

ये भी पढ़ें- सोहेल खान ने 3 करोड़ में खरीदी थी दुकान, अब मिलेगा 10 करोड़ किराया

 

सोनू ने पहलगाम हमले को लेकर दिया बयान

 

सोनू ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगा कि वहां एक लड़का जिसकी उम्र जितनी उसकी उम्र नहीं होगी उससे पहले मैं कन्नड़ में गाने गा रहा हूं। यह कारण है कि जो पहलगाम में हुआ है ना। यही कारण है जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी। देखो तो कौन सामने खड़ा है। मुझे कन्नड़िगा बहुत पसंद है। मुझे आप लोग बहुत पसंद हैं। मैं पूरी दुनिया में जहां भी जाता हूं। मैं हमेशा सबको बोलता हूं। 14000 की ऑडियंस हो उसमें से एक आवाज आती है कन्नड़ तौ मैं उनके लिए कुछ लाइन कन्नड़ में गाता हूं। उन्होंने आगे कहा, मैं आपकी इतनी इज्जत करता हूं। इतना प्यार करता हूं तो थोड़ा सा आपको भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसा नहीं करना चाहिए आपको'।

 

 


और पढ़ें