logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सूरज बड़जात्या को मिला 'नया प्रेम', इस दिन रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'

सूरज बड़जात्या ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इस फिल्म में आयुष्मान और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं।

Ayushmann Khurrana and sharvari vagh

आयुष्मान और शरवरी वाघ, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या को उनका नया प्रेम मिल गया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का ऐलान कर दिया है। पहले लोगों को लगा था कि सूरज एक बार फिर सलमान खान के साथ जोड़ी बनाएंगे लेकिन इस बार उनकी फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। पहली बार दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट में काम करेंगे। सूरज ने सबसे ज्यादा काम सलमान खान के साथ किया है। उन्होंने ही सलमान की पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' डायरेक्ट की थी।

 

फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी तक फिल्म की मुख्य कलाकारों का फर्स्ट लुक रिलीज नहीं किया है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या करेंगे और गीत हिमेश रेशामिया देंगे।

 

यह भी पढ़ें: एक ही नाम से रिलीज हुई थी 2 फिल्में, तीसरी पर बवाल क्यों?

 आयुष्मान और सूरज बड़जात्या पहली बार काम करेंगे

आयुष्मान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हमेशा से सूरज बड़जात्या के साथ काम करना चाहते थे। मैं पहली बार उनके साथ काम कर रहा हूं। वह बहुत ही अच्छे व्यक्ति है। मैं जब भी उनसे मिलता हूं तो उनके पैर जरूर छूता हूं। वह सिनेमा के मास्टर है लेकिन वह मानते हैं कि बच्चे हैं जो कि बहुत खूबसूरत बात है। वहीं सूरज बड़जात्या ने कहा था कि मैं अपनी हर फिल्म को उतना ही नर्वस रहता हूं जितना पहली बार मैंने प्यार किया बनाई थी। 

 

आपको बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम 'प्रेम की शादी' था और अब 'ये प्रेम मोल लिया' है। यह एक रोमांटिक फैमिली सेंट्रिक मूवी है। इस फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: वरुण के पिता डेविड धवन ने रिटायरमेंट का दिया हिंट, बेटे संग होगी आखिरी फिल्म

शरवरी और आयुष्मान अपकमिंग प्रोजेक्ट

वहीं, आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म के टीजर को दर्शकों का नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शरवरी भी अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वह आलिया भट्ट के साथ 'एल्फा' में नजर आएंगी। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसके अलावा वह फिल्म मेकर इम्तियाज अली के अपकमिंग प्रोजेक्ट में भी दिखाई देंगी।


और पढ़ें