logo

मूड

ट्रेंडिंग:

4 साल बाद 'केसरी वीर' से कम बैक कर रहे हैं सूरज पंचोली, कहां थे गायब

सूरज पंचोली लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब थे। हाल ही में उनकी फिल्म 'केसरी वीर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

sooraj pancholi kesari veer

सूरज पंचोली (Photo credit: Sooraj Pancholi Instagram handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेता सूरज पंचोली लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'केसरी वीर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सूरज के साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय लीड रोल में हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में सूरज हमीरजी गोहिल का किरदार निभा रहे हैं। ये वही गोहिल हैं जिसने तुगलक साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और सोमनाथ मंदिर को विनाश से बचाया था।

 

फिल्म में वह एक योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं जो सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ता है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सूरज पंचोली काफी इमोशनल हो गए।

 

ये भी पढ़ें- 'पति पाकिस्तान गया फिर नहीं लौटा', परवीन बाबी पर महेश भट्ट का नया दावा

 

स्टेज पर सबके सामने रो पड़े सूरज

 

 

उनसे पूछा गया कि वह इतने समय से क्यों दूर थे। उन्होने इसका जवाब देते हुए कहा, 'आप सब मेरे पास्ट के बारे में जानते हैं। उसमें कुछ भी छिपाने वाला नहीं है। मैं बस सही फिल्म का इंतजार कर रहा था। मुझे लगता है कि केसरी वीर से अच्छी फिल्म मेरे कमबैक के लिए नहीं हो सकती है'। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 16 मई को रिलीज होगी। 

 

 

सूरज पर लगा था गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप

 

सूरज पंचोली पर अपनी गर्लफ्रेंड जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। जिया की मां ने सूरज के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इस केस की वजह से सूरज से काम छीन गया। इतना ही नहीं इस केस की वजह से सूरज को जेल भी जाना पड़ा था। साल 2023 में सूरज को इस केस से बरी कर दिया गया था। 

 

ये भी पढ़ें-  Khauf Review: ना कोई चीखा, ना चिल्लाया, फिर भी मन में रह गया 'खौफ'

 

10 साल में सूरज ने सिर्फ की 3 फिल्में

 

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हीरो' से की थी। उनकी डेब्यू फिल्म दर्शकों को कुछ खास पंसद नहीं आई थी। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। उन्हें इंडस्ट्री में 10 साल हो गए हैं और उनकी अबतक सिर्फ 3 फिल्में रिलीज हुई है। वह आखिरी बार साल 2021 में स्टेनली डीकोस्टा की फिल्म 'टाइम टू डांस' में नजर आए थे। उनका करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है।


और पढ़ें