logo

ट्रेंडिंग:

चाइल्ड आर्टिस्ट थीं श्रीदेवी, पहली अभिनेत्री जो लेती थी 1 Cr फीस

श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। भले ही वह हमारे बीच में नहीं है लेकिन उन्होंने अपने काम से अमिट छाप छोड़ी थी। आइए उनके बारे में जानते हैं।

sridevi birth anniversary

श्रीदेवी

हिंदी सिनेमा में श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थीं जो भले ही आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके काम को हमेशा याद किया जाता है। वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपने समय की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी हर एक अदा पर फैंस फिदा रहते थे। सिर्फ हिंदी ही नहीं साउथ इंडस्ट्री में उन्होंने खूब काम किया था। आज यानी 13 अगस्त को उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। उनकी बर्थ एनिवर्सरी के खास दिन पर उनके जिंदगी से जुड़ी खास बातों के बारे में जानते हैं।

 

श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु के मीनमपट्टी गांव में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र में कर दी थी। उन्होंने फिल्म 'कंधन करुणाई' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद वह 9 साल की उम्र में फिल्म 'रानी मेरा नाम' में नजर आई थी। श्रीदेवी के बारे में खासबात यह थी कि उनके परिवार से कोई फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं थी। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से उस मुकाम को हासिल किया था।

 

यह भी पढ़ें- Param Sundari का ट्रेलर रिलीज, सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी होगी हिट?

'हिम्मतवाला' से करियर को मिली थी पहचान

हिंदी फिल्मों में आने से पहले वह साउथ में काम कर रही थीं। उन्होंने साउथ में रजनीकांत और कमल हासन जैसे बड़े स्टार्स के साथ कई हिट फिल्में दी थी। साउथ के बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया था। हिंदी फिल्मों में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1979 में फिल्म 'सोलहवां सावन' से की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 4 साल बाद 1983 में वह 'हिम्मतवाला' में नजर आई थीं। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।1984 में उनकी 'सदमा' रिलीज हुई थी जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। उसके बाद वह 'नगिना', 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी', 'लाडला', 'गुमराह', 'जुदाई' जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा था। 

1 करोड़ फीस लेने वाली पहली अभिनेत्री थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी ने 51 साल के फिल्मी करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। मॉम के लिए उन्हें मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वह बॉलीवुड की पहली फीमेल एक्ट्रेस थीं जो एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करती थीं। 80 और 90 के दशक में उन्होंने निर्माता अपनी फिल्मों के हिट होने की गांरटी मानते थे।

बोनी कपूर से की थी शादी

1996 में उन्होंने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। 1997 में उनकी बेटी जाह्नवी का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म के बाद श्रीदेवी ने फिल्मों से किनारा कर लिया।1998 के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। साल 2000 में उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर का जन्म हुआ था। आज जाह्नवी और खुशी दोनों ही अभिनेत्री हैं। जाह्नवी अपनी मां की तरह ही पॉपुलर एक्ट्रेस बन गई हैं। साल 2013 में फिल्म 'इंग्लिश -विग्लिंश' से श्रीदेवी ने कमबैक किया था। उनकी यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। 2018 में वह आखिरी बार फिल्म 'मॉम' में नजर आई थीं। श्रीदेवी अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती थीं।1 

 

यह भी पढ़ें- 'रणवीर अलाहबादिया कुछ भी बोलते हैं', लेटेंट पर आशीष ने दिया रिएक्शन

कैसे हुई थी मौत?

24 फरवरी 2018 में उनकी मौत दुबई के एक होटल में बॉथटब में डूबकर मरने से हुई थी।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap