logo

ट्रेंडिंग:

श्रीदेवी ने इस गाने की शूटिंग के बाद यूनिट को क्यों बांटे थे पैसे?

श्रीदेवी ने 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिंदी फिल्म 'सोला सावन' में डेब्यू किया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Sridevi

श्रीदेवी

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थीं। उनकी फिल्मों के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता था। एक्टिंग हो या डांस उनकी हर अदा पर दर्शक फिदा रहते थे। उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं साउथ की फिल्मों में भी खूब काम किया था। उनके को स्टार्स आज भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे।

 

श्रीदेवी भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन स्टार्स आज भी उनका अपने इंटरव्यू में जिक्र करते हैं। उनके साथ अपने काम का एक्सपीरियस शेयर करते हैं। 'चालबाज' के निर्देशक पंकज पराशर ने श्रीदेवी से जुड़ा किस्सा सुनाया था।

 

ये भी पढ़ें- इंडस्ट्री में 25 साल बाद भी आर माधवन को इन दो चीजों से लगता है डर

 

श्रीदेवी ने यूनिट को क्यों बांटे थे पैसे

 

उन्होंने बताया कि हम 'ना जाने कहां से आई है' गाना शूट कर रहे थे। उस गाने की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को 101 डिग्री बुखार था। श्रीदेवी ने उस हालत में भी शूटिंग की। निर्देशक पंकज पराशर ने बताया, 'श्रीदेवी ने उस गाने की शूटिंग रात 2 बजे खत्म की और मैंने उनसे घर जाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने घर जाने से मना कर दिया।' उन्होंने कहा कि मैं 10 मिनट में वापस आ रही हूं और पूरे यूनिट को बुलाकर पैसे बांटे। वह गाने की कोरियोग्राफी से बहुत खुश थीं। वो जानती थी कि ये गाना क्लासिक हिट होने वाले थे।

 

 ये भी पढ़ें- बेटी अनन्या की Call Me Bae क्यों नहीं देखना चाहते थे चंकी पांडे

 

श्रीदेवी का ये गाना आज भी दर्शकों को खूब पंसद है। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ सनी देओल लीड रोल में थे।  ये फिल्म साल 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी का डबल रोल था। इस फिल्म को रिलीज हुए 35 साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में 'सोला सावन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी', 'लम्हें', 'खुदागवाह', 'जुदाई' जैसी कई हिट फिल्में दी थी। साल 2018 में श्रीदेवी की बॉथटब में डूबकर मौत हो गई थी।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap