logo

ट्रेंडिंग:

श्रीदेवी थी सबसे महंगी अभिनेत्री, SRK- सलमान को भी छोड़ दिया था पीछे

बॉलीवुड में एक्टर्स की फीस हमेशा ज्यादा होती है। लेकिन आप जानते हैं अपने जमाने में श्रीदेवी सबसे ज्यादा फीस लेती थी।

sridevi

श्रीदेवी (Photo Credit: Sridevi fan page Insta Handle)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा इस बात को लेकर बहस रही है कि मेल एक्टर्स को ज्यादा फीस मिलती है। सिर्फ फीस ही नहीं काम के मामले में भी एक्टर्स का करियर ग्राफ लंबा चलता है। वहीं, एक्ट्रेसेस को कम फीस मिलती हैं। इस बात को कई अभिनेत्रियों ने पब्लिक में एक्सेप्ट भी किया है। हालांकि इंडस्ट्री में ये चीजें धीरे-धीरे बदल रही है।

 

क्या आप जानते हैं कि वह एक्ट्रेस कौन थी जिसने पहली बार 1 करोड़ रुपये फीस ली थी। इसमें खास बात ये है कि फीमेल एक्ट्रेस उस समय 1 करोड़ साइनिंग अमाउंट लेती थी जब शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान जैसे स्टार्स इतनी फीस नहीं लेते थे। क्या आप जानते हैं इस अभिनेत्री का क्या नाम है।

 

ये भी पढ़ें- भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखे अक्षय कुमार, 'महाकाल चलो' गाना रिलीज

 

1 करोड़ फीस लेती थीं ये हीरोइन

 

ये अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, सुष्मिता सेना, ऐश्वर्या राय नहीं बल्कि श्रीदेवी थीं। वह अपने समय की टॉप एक्ट्रेस थीं। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से हिंदी ही नहीं साउथ में भी जलवा बिखेरा था। 1992 से 1997 के बीच में तीनों खान की फीस एक फिल्म के लिए 75 लाख रुपये होती थी। उस समय में श्रीदेवी की फीस 1 करोड़ रुपये थी। ये तब तक था जब तक उन्होंने बॉलीवुड से रिटायरमेंट नहीं लिया था।

 

33 साल की उम्र में श्रीदेवी ने 'जुदाई' में आखिरी बार काम किया था। इस फिल्म में भी उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी करने के बाद कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। उनकी दो बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर हैं। बेटियों के बड़े होने के बाद श्रीदेवी ने फिल्मों में कम बैक किया था। 

 

ये भी पढ़ें- 'छावा' की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 200 Cr के क्लब में होगी जल्द शामिल

 

2018 में हुई थीं श्रीदेवी की मौत

 

साल 2018 में उनकी दुबई के एक होटल रूम में उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत बॉथटब में डूबने से हुई थी। उनकी मौत से पूरी इंडस्ट्री हैरान रह गई थी। उनके करियर की आखिरी फिल्म 'मॉम' थी। भले ही श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं है लेकिन उन्होंने अपने काम से हम सब के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap