logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखे अक्षय कुमार, 'महाकाल चलो' गाना रिलीज

अक्षय कुमार का गाना 'महाकाल चलो' रिलीज हो गया है। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस गाने को आप कहां सुन सकते हैं।

akshay kumar

अक्षय कुमार (Photo Credit: Akshay Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

महाशिवरात्रि से पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपना गाना 'महाकाल चलो' रिलीज कर दिया है। गाने में खिलाड़ी कुमार भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। महाकाल चलो गाने में अक्षय के साथ पलाश सेन और विक्रम मोंट्रोस नजर आ रहे हैं। तीनों साथ में मिलकर गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को विक्रम मोंट्रोस ने संगीत दिया और शेखर अस्तित्व ने लिखा है।

 

'महाकाल चलो' गाना अलग-अलग म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। गाने में अक्षय भगवान शिव को जल और दूध का अभिषेक करते हुए नजर आ रहे हैं। वह शिवलिंग से चिपके हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महाकाल मंदिर की झलक दिखाई दे रही है।

 

ये भी पढ़ें- 'खाना खाने के नहीं थे पैसे', हर्षवर्धन ने गरीबी के दिनों को किया याद

 

भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए अक्षय कुमार

 

वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'शिव भक्ति में एक और कदम महाकाल चलो, उम्मीद  है कि जिस दिव्य अनुभव को मैंने गाते समय महसूस किया है। वही आप भी महसूस करेंगे'। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। अक्षय कुमार इससे पहले भी भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था का जिक्र कर चुके हैं। साल 2024 में उनका शंभू गाना आया था। 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें- BAFTA क्या है, कैसे अवॉर्ड दिए जाते हैं, जानें सबकुछ

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह कन्नप्पा से तेलुगू फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में वह भगवान शिव के भक्त की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा था, तीनों लोकों पर शासन करने वाले परमेश्वर स्वयं को शुद्ध भक्ति के समक्ष समर्पित कर देते हैं।’ इसके अलावा वह फिल्म 'केसरी 2' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में अक्षय के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा वह 'जॉली एलएलबी 3', 'भूत बंगला' और 'हाउसफुल 5' में दिखाई देंगे।


और पढ़ें