logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर डार्क' में शनाया का डबल रोल, कैसी है सीरीज?

शनाया कपूर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' स्ट्रीम हो गई है। यह 6 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज है। अगर आप इस सीरीज को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले रिव्यू पढ़ें।

shanaya kapoor

शनाया कपूर, Photo Credit: Shanaya insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शनाया कपूर की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी हैं। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार थे। इस सीरीज का निर्देशन रीमा माया ने किया है। सीरीज में कॉलेज कैंपस की रोमांचित दुनिया को दिखाया गया है जो रहस्यों से भरी है।

 

इस दुनिया का हिस्सा बनती अदिति (शनाया कपूर) बनती है जो अपनी जुड़वां बहन (आयशा मलिक) के हत्यारों को ढूंढ़ती हैं। अगर आप भी इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले रिव्यू पढ़ लें।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं यश जिनसे सिंगर ध्वनि भानुशाली ने की सगाई?

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर आफ्टर डार्क' की कहानी

सेंट टेरेसा हेरिटेज स्कूल की स्टूडेंट आयशा मलिक (शनाया कपूर) का शव बरखाली झील में मिलता है। पुलिस इस केस को सुसाइड बताकर क्लोज कर देती है। उसकी जुड़वा बहन अदिति (शनाया कपूर) इस बात को नहीं मानती है और वह अपनी बहन का सच जानने के लिए उसी स्कूल में दाखिला लेती है। वह उसके दोस्तों की दोस्त बन जाती है। इस दौरान उसे पता चलता है कि स्कूल में "स्टूडेंट ऑफ द ईयर' नाम की एक प्रतियोगिता के बारे में पता चलता है। 

 

अदिति भी इस गेम का हिस्सा बनती है। इस दौरान उसे पता चलता है कि बच्चों को ट्रैक किया जाता है, सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ हुई है। उसे इसी दौरान अपनी बहन के हत्यारे का भी पता चलता है। 

शनाया कपूर की ऐक्टिंग अच्छी है

यह 6 एपिसोड की सीरीज है जिसे आप एक बार देख सकते हैं। अगर आपको स्कूल कैंपस रोमांस से कुछ हटकर देखना है तो इस सीरीज को देख सकते हैं। सीरीज में शनाया ने डबल रोल प्ले किया है। उन्होंने अपने दोनों किरादारों में अंतर रखने की पूरी कोशिश की है। उनका काम अच्छा है लेकिन कहानी को प्रभावी तरीके से नहीं दिखाया गया है। शनाया के अलावा सीरीज में दिविक शर्मा, दीया दामिनी, आदि मलिक ने कहानी को अपने किरदारों से मजबूती दी। शीबा चड्डा ने अपनी ऐक्टिंग से फिर लोगों का ध्यान खींचा। 

 

यह भी पढ़ें: रावण की आवाज बने शरद केलकर, दमदार ऐक्टर फिर भी क्यों बनकर रह गए डबिंग आर्टिस्ट?

कैसा है निर्देशक रीमा माया काम?

रीमा माया ने इससे पहले 'काउंटफिट कुकू' और 'नॉक्टर्नल बर्गर' जैसी शॉर्ट फिल्में बना चुकी हैं। उन्होंने ने पहली बार लंबे फॉर्मेट के प्रोजेक्ट पर काम किया है। उन्होंने इस सीरीज को अलग अंदाज देने की कोशिश की लेकिन कई जगहों पर कहानी बोरिंग लगती है। किरदारों को ज्यादा प्रभावी तरीके से दिखाया जा सका।

कहां कमदजोर पड़ी सीरीज?

इस सीरीज की कहानी को एकदम से खत्म कर दिया गया है। कुछ सवालों के जवाब नहीं मिले जिसे देखकर लगा है कि इसका दूसरा सीजन भी आएगा। कई किरादारों की कहानी थोड़ी उलझी हुई लगी। इस सीरीज में कैरेक्टर्स को ज्यादा प्रभावी तरीके से लिखा नहीं किया है जिसकी वजह से कहानी बोरिंग और कई जगहों पर बेहद फ्लैट लगती है।


और पढ़ें