logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का ट्रेलर सस्पेंस से भरपूर, कहां देखें सीरीज?

शनाया कपूर की वेब सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह सीरीज 13 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

shanaya kapoor

शनाया कपूर, Phot credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्ममेकर करण जौहर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फ्रेंचाइजी को लेकर वापस आ रहे हैं। वेब सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में थ्रिलर और संस्पेस का भरपूर डोज देखने को मिलने वाला है। इसमें शनाया कपूर मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया है। यह सीरीज 13 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 

 

सीरीज के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि सेंट टेरेसा हेरिटेज स्कूल में छात्रों के बीच में एक कम्पटीशन हो रहा है जिसमें सफल होने की चाहत एक जुनून में बदल जाती है। ट्रेलर की शुरुआत आयशा मलिक (शनाया कपूर) के साथ होती है। उनकी जुड़वां बहन अदिति का रोल भी शनाया ने निभाया है। एक घटना में आयशा की मौत हो जाती है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं नीलम गिरी जिन्हें पवन सिंह ने स्टेज पर लगाया गले?

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का ट्रेलर रिलीज

अदिति अपनी बहन की मौत का कारण जानने के लिए सेंटे टेरेसा हेरिटेज स्कूल में एंट्री लेती है। वह जल्द ही अपनी बहन के ग्रुप सर्कल का हिस्सा बन जाती है। उसके शक के दायरे में जलने वाली बेस्टफ्रेंड, परफेक्ट बॉयफ्रेंड और अन्य दोस्त शामिल है। अदिति जब अपनी बहन के हत्यारों की तलाश करती हैं तो उसे स्कूल कड़े माहौल से गुजरना पड़ता है। उसे पता चलता है कि स्कूल के अंदर एक कम्पटीशन चल रहा है। यह एक जानलेवा मुकाबला है जिसमें जीत पाने के लिए एक भारी कीमत चुकानी पड़ती है।

 

 

सीरीज का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह तो Elite और स्क्विड गेम का मिश्रण लग रहा है'। दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'कुछ मजेदार आने वाला है'। इस सीरीज का निर्देशन रीमा माया ने किया है। शनाया कपूर के साथ अभिनव सिंह, दिविक शर्मा, आदि मलिक, शीबा चड्ढा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसको करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'कातिल नहीं आशिक हूं', 'किंग' से सामने आया शाहरुख का फर्स्ट लुक

7 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म सुपर हिट रही था। इसके बाद 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' रिलीज हुई थी जिसमें टाइगर श्रॉफ , अनन्या पांडे और तारा सुतारिया लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।


और पढ़ें