logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं नीलम गिरी जिन्हें पवन सिंह ने स्टेज पर लगाया गले?

पवन सिंह और नीलम गिरी का वीडियो सोशल मीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्टेज पर दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Neelam Giri and Pawan SIingh

नीलम गिरी और पवन सिंह, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाल ही में भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड में शामिल हुए थे। यह अवॉर्ड सेरेमनी पटना में आयोजित हुई थी। इस कार्यक्रम में भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। पवन सिंह एक वीडियो में अभिनेत्री नीलम गिरी को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए थे। वीडियो में पवन और नीलम जैसे ही स्टेज पर एक दूसरे को गले लगाते हैं, उसी दौरान बिहार के मुख्यमंत्री वहां से उठकर चल गए। फैंस इस वायरल वीडिय पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि भोजपुरी ऐक्ट्रेस नीलम गिरी कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें: 'कातिल नहीं आशिक हूं', 'किंग' से सामने आया शाहरुख का फर्स्ट लुक

कौन हैं नीलम गिरी?

नीलम गिरी भोजपुरी ऐक्ट्रेस और डांसर हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरीयल्स में काम किया है। नीलम ने 2021 में स्क्रीन पर फिल्म 'बाबुल' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उसके बाद वह 'इज्जत घर' (2022), 'टून टून' (2022) और 'कलाकांड' (2022) में नजर आई थीं। उन्हें हिंदी ऑडियंस ने तब पहचान जब वह 'बिग बॉस 19' में नजर आई थीं।

 

'बिग बॉस 19' में उनकी और तान्या मित्तल की दोस्ती लोगों को खूब पसंद आई थी। वह कुछ समय बाद ही घर से बेघर हो गई थी। नीलम पहले टिकटॉक वीडियो बनाता थी। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में पहला ब्रेक पवन सिंह ने अपने म्यूजिक वीडियो Dhaniya Hamaar Naya Badi Ho में दिया था। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। वह खेसारी लाल से लेकर पवन सिंह तक के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनेक 5.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनका हाल ही में खेसारी के साथ म्यूजिक वीडियो '4 किलो' आया था।

 

यह भी पढ़ें: 'रामायण' की सीता ने OM में दिखाया ऐक्शन, पुलिस ऑफिसर के रोल में छाईं साई पल्लवी

 

भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड में पवन सिंह को गाना 'लहंगा से महंगा' के लिए बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा मनोज तिवारी को 'हां हम बिहारी हैं जी के लिए बिहार एंथम ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।


 


और पढ़ें