logo

ट्रेंडिंग:

'जटाधर' का ट्रेलर रिलीज, पिशाचिनी के रूप में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर की फिल्म 'जटाधार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Jatadhara

सोनाक्षी सिन्हा और शिल्पा शिरोड़कर, Photo Credit: Social Media

महेश बाबू ने वेंकट कल्याण की फिल्म 'जटाधार' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सुधीर बाबू, शिल्पा शिरोडकर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

 

'जटाधर' के ट्रेलर से पहले सोनाक्षी ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। उन्होंने अपने फर्स्ट लुक से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लंबे समय के इंतजार के बाद मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें- 'राइज एंड फॉल' के विनर बने अर्जुन बिजलानी, पत्नी को दिया जीत का श्रेय

'जटाधर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

'जटाधारा' के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि काला जादू एक अनुष्ठान नहीं है बल्कि एक हथियार है जिसे इंसान नियंत्रित नहीं कर सकता है। सुधीर बाबू ने फिल्म में भूत पकड़ने वाले की भूमिका निभाई है जो भूतों पर विश्वास नहीं करता है। शिल्पा ने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई है जो बहुत लालची है और अपने लालच के चक्कर में अनजाने में एक पिशाचिनी को रिहा कर देती है। फिल्म में पिशाचिनी का किरदार सोनाक्षी सिन्हा ने निभाया है। क्या सुधीर उस पिशाचिनी को पकड़ पाएगा?

 

 

यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म से सोनाक्षी साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। सोनाक्षी के साथ इस फिल्म में शिल्पा शिरोडकर भी मुख्य भूमिका में हैं। शिल्पा को आखिरी बार दर्शकों ने बिग बॉस 18 में देखा था।

कैसा मिला ट्रेलर को रिस्पॉन्स?

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा को साथ में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, सुधीर बाबू मतलब फिल्म हिट है। तीसरे यूजर ने लिखा, 'अब सोनाक्षी साउथ में करेंगी काम।'

 

यह भी पढ़ें- राजनीति में कैसा रहा है भोजपुरी स्टार्स का हाल?

क्या जटाधर से सोनाक्षी का होगा कमबैक?

सोनाक्षी की 2020 से अभी तक कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हुई है। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस लिस्ट में 'डबल एक्सएल', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'काकुड़ा' और 'निकिता रॉय' का नाम शामिल है।

 

 

 

Related Topic:#Sonakshi Sinha

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap