logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुमोना चक्रवर्ती ने करवाई एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी, जानिए इस गंभीर बीमारी के लक्षण

अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी करवाई है। क्या आप जानते हैं एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से लाखों महिलाएं पीड़ित है?

Sumona Chakravarti

सुमोना चक्रवर्ती, Photo Credit: Sumona insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साल 2021 में सुमोना चक्रवर्ती ने बताया था कि वह एंडोमेट्रियोसिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। उन्होंने हाल ही में एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी करवाई है। वह पिछले 2 महीनों से इसका इलाज करा रही थीं। अब वह धीरे-धीरे इससे ठीक हो रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर थीं क्योंकि वह अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दे रही थीं।

 

सुमोना ने बताया, 'वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने डॉक्टर्स की टीम का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनका अच्छे से ख्याल रखें।' उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि यह पोस्ट लोगों की सहानुभूति के लिए नहीं कर रही हूं। बल्कि इस बीमारी की वजह से उनका जिंदगी जीने का नजरिया बदला है।

 

यह भी पढ़ें: 'सेहर होने को है' में छाईं भाविका शर्मा, बनाई अपनी जगह, ऋषिता कोठारी को भूले लोग

सुमोना ने सोशल मीडिया से लिया था ब्रेक

सुमोने ने बताया, 'एक समय था जब वह अपना इंस्टाग्राम और व्हॉट्सऐप डिलीट करने वाली थीं लेकिन इससे परेशानी का समाधान नहीं मिलेगा। वह सन्यांस लेकर अभी हिमालय पर नहीं जा रही हैं। उनके पास काम, परिवार और जिंदगी है। वह सोशल मीडिया के जरिए एक कम्युनिटी बनाना चाहती हैं। उनके लिए जो इस बीमारी से जूझ रही हैं।' उन्होंने अपने पोस्ट में इंटरव इंटरनेट पर बॉडी शेम और अश्लील कमेंट करने वालों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके पोस्ट पर आने वाली कमेंट्स में अक्सर शरीर के अंगों का मजाक उड़ाया जाता है जो अश्लील होते हैं। ऐसा कमेंट्स पुरुषों की तरफ से ही आते हैं। हालांकि कई ऐसे लोग भी है जो उनके पोस्ट को पढ़ना पसंद करते हैं।

क्या होता है एंडोमेट्रियोसिस?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक भारत में 42 मिलियन लड़कियां इस बीमारी से जूझ रही हैं। इस वजह से हर 3 में से 1 महिला में बांझपन का खतरा रहता है। इस बीमारी के बारे में अक्सर महिलाओं को 25 से 35 साल की उम्र में पता चलता है। आमतौर पर इसके लक्षण को महिलाएं पीरियड्स की आम समस्या समझकर नजर अंदाज कर देती है। आप इस तरह की गलत न करें। आइए जानते हैं क्या होता है एंडोमेट्रोयोसिस?

 

एंडोमेट्रोयोसिस एक गंभीर बीमारी है जिसमें गर्भाशय की अंदरूनी परत जैसी कोशिकाएं गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगती हैं।

एंडोमेट्रोयोसिस के लक्षण

  • पेल्विक एरिया में लगातार दर्द
  • बेहद दर्दनाक पीरियड्स
  • अधिक थकान
  • बहुत ज्यादा ब्लीडिंग
  • पेट से जुड़ी परेशानियां

अगर आपको लंबे समय से ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। सही समय पर इलाज मिलने से इस बीमारी को दवाओं से कंट्रोल किया जा सकता है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें