अभिनेता गोविंदा हाल में एयरपोर्ट पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ फिर से नजर आए। दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर कोमल को गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड बताया गया। इस वीडियो पर गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने अपना रिएक्शन दिया है। सुनीता ने कहा कि गोविंदा का दिमाग खराब हो गया है। इसी के साथ उन्होंने कोमल के ड्रेसिंग स्टाइल स्टाइल पर निशाना साधा है।
पैपराजी पेज ने सुनीता का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनसे पूछा गया कि दोनों साथ में फिल्म प्रमोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'उस पिक्चर को देखकर मुझे हंसी आ गई। प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है लेकिन बिना पिक्चर के प्रमोशन हो रहा है। अब इसमें मैं क्या कह सकती हूं?'
यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी के करियर को हुआ 30 साल, डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर हुईं भावुक
सुनीता का गोविंदा पर फूटा गुस्सा
सुनीता ने आगे कहा, 'बेटी की उम्र की लड़की लेके घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी इतनी अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो। हम लोग को देखों क्या स्टाइल में चलते हैं। बहुत खराब। उसका दिमाग खराब हो गया है।'
View on Instagram
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?
कोमल को ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। उन्हें लोगों ने गोविंदा के साथ हाल ही में देखा है। उनके इंस्टाग्राम पर 15.5k फॉलोअर्स है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह गोविंदा के साथ फिल्म 'रूपा' और 'दुनियादारी' में नजर आएंगी।
View on Instagram
यह भी पढ़ें: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर चूंकि फिल्म
सुनीता ने गोविंदा पर लगाया था धोखा देने का आरोप
गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी और उनके दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं। यह पहली बार नहीं है जब सुनीता ने गोविंदा पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगया है। हाल ही में वह 'लॉक अप 2' में नजर आई थीं। इस शो पर उन्होंने बताया था कि गोविंदा के कई अफेयर्स रह चुके हैं लेकिन प्यार की वजह से सहती रही। इसी शो पर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने सुनीता से पूछा कि क्या आपको पता है कि आपने क्या कुछ कहा? उनके फैंस बाहर सब देख रहे हैं। इस पर सुनीता का कहना था कि मुझे पता है कि मैं क्या कह रही हूं। मेरी जगह पर वह होती तब मैं उनसे सवाल पूछती।