logo

ट्रेंडिंग:

गोविंदा के धोखे को भूल सकती हैं सुनीता, माफ करने के लिए रखी शर्त

सुनीता ने गोविंदा पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया था। अब इस पूरे विवाद पर सुनीता ने कहा कि वह गोविंदा को सिर्फ एक शर्त पर माफ कर सकती है।

Govinda and sunita

गोविंदा और सनीता, Photo Credit: Govinda Insta Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के रिश्ते में अनबन चल रही है। सुनीता अपने इंटरव्यूज में गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगा चुके हैं। वहीं, गोविंदा का कहना है कि सुनीता उनके बचपन का प्यार है। मैं उनके बयानों पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा। अपने व्लॉग में सुनीता ने बताया है कि वह गोविंदा को एक ही शर्त पर माफ करेंगी।

 

अपने व्लॉग में सुनीता कुछ पत्रकारों को बुलाती हैं और उनके सवाल का जवाब देते नजर आती हैं। सुनीता से पूछा जाता है कि क्या वह गोविंदा को माफ करेंगी? इस पर सुनीता ने कहा, 'कभी भी कुछ भी हो सकता है। वह मेरे बचपन का प्यार। अगर वह सुधर जाए और हमारे हिसाब से रहे तो मैं उसे माफ कर दूंगी। मुझे यह सब जो न्यूज में आ रहा है, मुझे ये सब सुनना नहीं है।'

 

यह भी पढ़ें: सलीम खान की हालत नाजुक, संजय दत्त समेत ये सितारे पहुंचे अस्पताल

सुनीता ने गोविंदा के लिए रखी शर्त

सुनीता ने आगे कहा, 'यह उम्र नहीं है इन सबसे गुजरने की। मैं मेनोपॉज से गुजर रही है। इस समय एक औरत को पति और बच्चों का सपोर्ट चाहिए होता है क्योंकि उनका दिमाग बहुत इधर-उधर की बातें सोचता है। हमें कोई ऐसा चाहिए जो प्यार करें ना की तनाव दें।'

 

क्या आपने इस बारे में गोविंदा से बात की? सुनीता ने कहा, 'वो को हंसकर टाल देता है ना उनका जवाब तो हमको समझ में ही नहीं आता है। पहले गोविंदा को अपनी मां से डर लगता था लेकिन उनकी मृत्यु के बाद उसे किसी से डर नहीं लगता है। अब उसे किसी बात की परवाह नहीं है। इसकी संगत ही खराब है। जब तक मैं गोविंदा को देख रही थी तब तक उसे फूलों की तरह रखती थी। अब कोई नया मैनेजर है जो मुझे हटाना चाहता है लेकिन वह यह नहीं समझ रहा है कि उसका स्टारडम खत्म हो गया है।'

 

यह भी पढ़ें: 'सबका बहुत धन्यवाद', जेल से आने के बाद राजपाल ने चेक बाउंस मामले पर दिया रिएक्शन

सुनीता ने गोविंदा पर लगाया धोखा देने का आरोप

गोविंदा और सुनीता की शादी को 30 साल से ज्यादा का समय बीत गया है। 2025 में सुनीता ने गोविंदा के अफेयर की बात का खुलासा किया था। सुनीता ने बताया था कि मेरे लिए 2025 बहुत खराब रहा क्योंकि मैंने गोविंदा के अफेयर के बारे में सुना है। उसका एक लड़की के साथ अफेयर है लेकिन वह कोई अभिनेत्री नहीं है क्योंकि अभिनेत्रियां ऐसा नहीं करती हैं। वह उससे प्यार नहीं करती हैं। वह बस उसके पैसे के पीछे हैं। दोनों के तलाक की खबरों की खूब चर्चा थी लेकिन कपल ने तलाक की खबर को अफवाह बताया था। गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों साथ में नजर आए थे।

Related Topic:#Govinda#Sunita Ahuja

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap