logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जाट' में सनी और रणदीप में होगी कड़ी टक्कर, बजट से लेकर जानें सब कुछ

सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार मुख्य भूमिका में हैं। आइए जानते हैं फिल्म में क्या कुछ देखने को मिलने वाला है।

Sunny Deol, Randeep Hooda,

रणदीप हुड्डा, सनी देओल और विनीत कुमार (Photo Credit: Sunny Deol Instagram)

शेयर करें

google_follow_us

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जाट' का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'जाट' में सनी एक बार फिर अपने ढाई किलो के हाथ का पावर दिखाते हुए नजर आएंगे। फिल्म को रिलीज होने में महज 2 दिन बचे हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में फिल्म का थीम सॉन्ग 'जाट' रिलीज हुआ है जिसमें वह दमदार अंदाज में नजर आए।

 

इस फिल्म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 'जाट' में रेजिना कैसांद्रा, सैयामी खेर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। साउथ निर्देशक गोपीचंद मेलिनेनी की यह पहली हिंदी फिल्म है।

 

ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर लौटते ही अपूर्वा मखीजा को मिलीं रेप और मर्डर की धमकियां

 

क्या है फिल्म की कहानी?

 

रणदीप हुड्डा फिल्म में खूंखार विलेन राणातुंगा का किरदार निभा रहे हैं जिससे पूरा गांव खौफ खाता है। राणातुंगा की लंका में उसके ही नियम और कानून चलते हैं। सनी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं जो राणातुंगा की लंका में आग लगाने आया है। वह गांव के लोगों को राणातुंगा से बचाने का प्रण लेता है। अब दोनों के बात में जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। फिल्म के ट्रेलर में सनी, विनीत, सैयामी, रणदीप समेत तमाम स्टार्स दमदार अंदाज में नजर आए। सनी पाजी जाट में मास एक्शन हीरो के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। 

 

 

फिल्म में एक बार फिर उनका आइकोनिक डायलॉग ये ढाई किलो हाथ की ताकत पूरा नार्थ देखा चुका है और अब साउथ देखेगा। उनका ये डायलॉग फिल्म के रिलीज से पहले ही खूब चर्चा में है।

 

ये भी पढ़ें- 'रेड 2' में अजय ने रितेश के खिलाफ रचा चक्रव्यूह, दमदार है ट्रेलर

 

गोपीचंद मेलिनेनी का करियर

 

गोपीचंद मेलिनेनी साउथ के जाने माने डायरेक्टर हैं। उन्हें मास एक्शन फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'डॉन सीनू', 'क्रैक', 'वीर सिम्हा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। अपने करियर में गोपीचंद ने 8 फिल्में बनाई हैं जिसमें से 5 हिट और 3 फ्लॉप है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ है। सनी की फीस फिल्म के 50 फीसदी बजट से ज्यादा है।

 

 

Related Topic:

और पढ़ें