logo

ट्रेंडिंग:

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार बहनों संग दिखे सनी, देओल परिवार में सब ठीक

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग पर बहनों के साथ सनी पाजी नजर आए।

sunny and esha  deol

सनी, ईशा और अहाना, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई जहां सनी अपनी दोनों बहनें ईशा और अहान के साथ नजर आए।

 

सनी ने पैपराजी को बहनों के साथ पोज भी दिया। पूरे परिवार को साथ देखकर फैंस बहेद खुश है। सोशल मीडिया पर सनी, ईशा और अहान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में टीम कांटा बनी विजेता, विनर्स को मिले कितने पैसे?

पिता के निधन के बाद पहली बार बहनों संग दिखे सनी

एक वीडियो में सनी देओल दोनों बहनों के कंधे पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं। इस इवेंट के लिए ईशा और अहाना कैजुअल लुक में नजर आईं। सनी अपनी बहनों का ध्यान रखते हुए भी नजर आए। पहली बार सनी अपनी बहनों के साथ पब्लिक में अपने पिता के निधन के बाद नजर आए।

पारिवारिक कलह की बात सामने आई थी

24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था। 89 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। धर्मेंद्र के निधन के बाद खबरें थी कि देओल परिवार में चीजें ठीक नहीं है। सनी और हेमा मालिनी ने अलग-अलग प्रार्थना सभाएं रखी थी। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे की प्रार्थना सभा में नजर नहीं आए थे। हालांकि हेमा मालिनी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि हम सभी लोग साथ है। सोशल मीडिया पर लोगों को बातें बनाने की आदत है। मैं उन्हें जवाब क्यों दूं? सनी और बॉबी मेरी बहुत इज्जत करते हैं और वे कुछ भी करेंगे तो मुझे बता करते हैं।


सनी देओल की बॉर्डर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने 3 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म का निर्माण जे.पी दत्ता और भूषण कुमार ने मिलकर किया है। फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह, अन्या सिंह और मेधा राणा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। उनकी जाट 2, गबरू समेत कई फिल्में इस साल रिलीज होने वाली है।

 

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap