बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अस्सी' को लेकर चर्चा में हैं। वह लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में रेप पीड़िता की कहानी को दिखाया गया है।
'अस्सी' के प्रमोशन के लिए हाल ही में तापसी एक पॉडकास्ट में शामिल हुई थी। पोडकास्ट में तापसी ने बताया कि इंडस्ट्री में हीरोइनों को सेट पर सेट पर कई बार असहज महसूस होना पड़ता है।'
यह भी पढ़ें: 19 साल छोटे बिजनेसमैन के प्यार में मलाइका अरोड़ा, कौन हैं यह शख्स?
तापसी को पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहते थे डायरेक्टर
पॉडकास्ट में तापसी ने बताया, 'गाने के सीक्वेंस शूट करते समय उन्हें पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा जाता था। यह डिमांड सीधा डायरेक्टर नहीं करता था। बल्कि एक चेन के जरिए आता था। डायरेक्टर पहले असिस्टेंट डायरेक्टर को कहता फिर वह स्टाइलिस्ट को बताता है और फिर एक्ट्रेस। गाने में फैंटसी दिखाने के लिए बॉडी के कुछ हिस्सा को खास तरीके से दिखाया जाता था।'
उन्होंने आगे कहा, 'अब सेट पर यह बात सबको पाता है क्योंकि क्रू मेंबर्स ज्यादातर मेल है जो देखते हैं पैडिंग है या नहीं और नजरें गड़ाकर जांच-पड़ताल करते थे। इससे उन्हें बहुत शर्मिंदगी और असहजता महसूस होती थी। अगर आपने पैडेड ब्रा नहीं पहनी तो डायरेक्टर आपको वापस भेज देता था और पहनकर को आने को कहता था। आप समझिए यह कपड़ों की बात नहीं बल्कि महिलाओं के शरीर को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाने का उदाहरण है।' उन्होंने आगे कहा कि फिल्म से आप क्या लेकर जाते हैं? यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है।
चर्चा में तापसी का बयान
तापसी के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं। तो कुछ लोग साउथ इंडस्ट्री की बुराई करने के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनसे पहले नीना गुप्ता ने भी अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि निर्देशक सुभाष घई ने उनसे चोली के पीछे गाने के दौरान पैडेड ब्रा पहनने के लिए कहा था जिसे सुनने के बाद वह भड़क गई थी। उन्होंने आगे कहा था, 'आज मैं सोचती हूं तो मुझे लगता है कि वह अपना काम कर रहे थे। इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी।' तापसी से पहले कई अभिनेत्रियां अपने इंटरव्यूज में बताया है कि सेट पर उन्हें काफी परेशानी सहनी पड़ती है। वहीं, तापसी की बात करें तो वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। उनके किरदार लीग से हटकर होते हैं।
अस्सी बॉक्स ऑफिस कलकेशन
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का मैसेज है कि हर 80 मिनट में एक रेप केस रिपोर्ट होता है और इन मामलों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। फिल्म ने दो दिनों में 2.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।