बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। वह एक बार फिर प्यार में हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फोटो में मलाइका के साथ हीरा व्यापारी हर्ष मेहता दिख रहे हैं।
दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो को देखकर फैंस के होश उड़ गए है। यह फोटो एक रेडिट यूजर ने शेयर की है और दावा किया है दोनों ने इटली में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया था।
यह भी पढ़ें: रजनीकांत-कमल हसन एक साथ, कौन सी है वह फिल्म जिसके लिए साथ आ गए दो सुपरस्टार?
हर्ष संग वायरल हुईं मलाइका की तस्वीर
फोटो में हर्ष सेल्फी ले रहे हैं और मलाइका उनके साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'पीआर के लिए यह फोटो लग रही है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'मलाइका को क्रिंज पीआर के लिए जाना जाता है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'कहीं यह फोटो किसी स्टूडियो के लिए तो नहीं है।' कुछ लोगों का ये भी कहना है कि दोनों सच में रिलेशनशिप में हैं।
दोनों की उम्र में कितना है फैसला?
मलाइका 52 साल की हैं और हर्ष की उम्र 33 साल बताई जा रही है। दोनों के बीच में 19 साल का अंतर है। हालांकि अभी तक दोनों ने रिलेशनशिप को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। मलाइका इससे पहले अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मलाइका और अर्जुन के बीच में 12 साल का अंतर था।
यह भी पढ़ें: कोंकणा सेन की Accused का ट्रेलर रिलीज, कहानी में ऐसा क्या जिसने खींचा ध्यान?
कौन हैं हर्ष मेहता?
हर्ष मेहता एक डायमंड मर्चेंट हैं और सैंकस मैनेजमेंट के मैंनेजिंग डायरेक्टर हैं। हर्ष और मलाइका को साथ में एक कॉन्सर्ट में देखा गया था जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में हैं। मलाइका हमेशा से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही हैं। आपको बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो गया है। मलाइका और अरबाज के बेटे का नाम अरहान है।