logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोंकणा सेन की Accused का ट्रेलर रिलीज, कहानी में ऐसा क्या जिसने खींचा ध्यान?

कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की फिल्म 'अक्यूज्ड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

accused poster

अक्यूज्ड पोस्टर, Photo Credit: pratibha ranta insta Handle

कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की फिल्म 'अक्यूज्ड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक साइकोलॉजिक्ल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। फिल्म का निर्माण करण जौहर समेत अन्य लोगों ने मिलकर किया है। फिल्म में कोंकणा और प्रतिभा एक समलैंगिक कपल की भूमिका में हैं। एक गंभीर आरोप के बाद दोनों के रिश्ते में दरार तब आने लगती है।

 

कोंकणा ने डॉक्टर गीतिका की भूमिका निभाई है जो एक प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं जिन पर यौन दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप हैं। वहीं गीतिका की पार्टनर मीरा यानी प्रतिभा रांटा एक बच्चे को गोद लेना चाहती हैं। गीतिका इन सभी आरोपों से बहुत परेशान है। उसने जो मेहनत इतने सालों से की थी सब बिखरता हुआ नजर आ रहा है। इन आरोपों की वजह से गीतिका और मीरा के रिश्ते में भी दरार आने लगती है। कौन सच में अक्यूज्ड है? इसके लिए फिल्म के रिलीज का इंतजार करना होगा।  

 

यह भी पढ़ें: 'बिजनेस होगा खराब...', 'धुरंधर 2' Vs टॉक्सिक के क्लैश पर फिल्ममेकर ने जताई चिंता

दर्शकों को कैसी लगी 'अक्यूज्ड'?

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है। सोशल मीडिया पर लोग कहानी की बेहद प्रभावी बता रहे हैं। कुछ फैंस कोंकणा और प्रतिभा को साथ देखकर बेहद खुश हैं। लोगों को कहना है कि यह ट्रेलर काफी अलग है। हम इस फिल्म को जरूर देखेंगे। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर 27 फरवरी को देख सकते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: 'अस्सी' या 'दो दीवाने शहर में', ओपनिंग डे पर किसे मिला जनता का प्यार?

 

कोंकणा और प्रतिभा के अलावा फिल्म में मशहूर अमरोही मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने लिखी है। फिल्म के निर्देशक अनुभूति कश्यप ने इससे पहले आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह की डॉक्टर जी का निर्देशन किया था। कोंकणा को लीग से हटकर फिल्में करने के लिए जाना जाता है। वहीं, बात अगर प्रतिभा रांटा की करें तो उन्होंने बहुत कम समय में अपने दमदार ऐक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। उन्हें किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' से पहचान मिली थी।


और पढ़ें