logo

ट्रेंडिंग:

'बिजनेस होगा खराब...', 'धुरंधर 2' Vs टॉक्सिक के क्लैश पर फिल्ममेकर ने जताई चिंता

19 मार्च को सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

toxic Vs Dhurandhar 2

टॉक्सिक Vs धुरंधर 2 पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इस साल मार्च महीने में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मार्च महीना सिनेमाप्रेमियों के लिए बहुत खास होने वाला है। दोनों फिल्में थिएटर्स में 19 मार्च को रिलीज होंगी। फिल्म के क्लैश पर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

संजय गुप्ता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, 'धुरंधर एक शानदार फिल्म है और फिल्म के दूसरे भाग से मुझे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।' उन्होंने साथ में 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' के क्लैश पर अपना रिएक्शन दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'अस्सी' या 'दो दीवाने शहर में', ओपनिंग डे पर किसे मिला जनता का प्यार?

टॉक्सिक VS धुरंधर 2 पर संजय ने दिया रिएक्शन

संजय ने कहा, 'वह धुरंधर 2 और टॉक्सिक दोनों फिल्में देखेंगे। दोनों फिल्में के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है लेकिन इससे बिजनेस पर प्रभाव पड़ेगा। दोनों एक-दूसरे के बिजनेस को खा सकती हैं।'
 
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कि कुछ साल 2017 में उनकी फिल्म 'काबिल' के साथ हुआ था जिसमें ऋतिक रोशन और यामी गौतम मुख्य भूमिका में थे। 'काबिल' का क्लैश शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के साथ था। दोनों फिल्मों की कमाई पर प्रभाव पड़ा था। अगर दोनों फिल्में अलग-अलग रिलीज होती तो दोनों को ज्यादा फायदा मिलता। हमें यह बात समझ में आना चाहिए कि हमारे यहां के लोग बहुत अमीर नहीं है कि वह लगातार एक के बाद एक फिल्में देखने जाएंगे। ऐसे बहुत से लोग है जो एक महीने में दो फिल्में देखने नहीं जाएंगे लेकिन मेकर्स के भी अपने कारण होंगे। दोनों फिल्में अच्छा बिजनेस करें लेकिन किसी को बहुत ज्यादा फायदा नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज रोकने के लिए हाई कोर्ट पहुंचा मुस्लिम संगठन

टॉक्सिक

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर यश के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था। वहीं, आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद से फैंस सेकंड पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap