logo

ट्रेंडिंग:

रजनीकांत-कमल हसन एक साथ, कौन सी है वह फिल्म जिसके लिए साथ आ गए दो सुपरस्टार?

रजनीकांत और कमल हासन 40 साल के बाद तमिल फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का वीडियो शेयर कर अनाउंसमेंट की है।

Kamal Haasan and Rajinikanth

कमल हासन और रजनीकांत, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

साउथ सुपरस्टार कमल हासन और रजनीकांत को साथ में देखने के लिए दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस की यह मुराद जल्द पूरी होने वाली है। जी हां दोनों सुपरस्टार साथ में एक फिल्म में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म का वीडियो रिलीज करके अनाउंसमेंट की है। वीडियो में दोनों स्टार्स के रीयूनियन को दिखाया गया है।

 

41 साल बाद दोनों सुपरस्टार साथ में नजर आने वाले हैं। सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी कमल हासन और रजनीकांत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आइए जानते हैं दोनों सुपरस्टार कौन सी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं?

 

यह भी पढ़ें: 'मेरी जिंदगी है तू' का 31वां एपिसोड कब आएगा? भारत में ढूंढ रहे लोग

 KHxRK रीयूनियन

फिल्म के टीजर में दोनों स्टार्स के बीच में मजेदार नोकझोंक को दिखाया जाता है। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन कर रहे है। वीडियो की शुरुआत नेल्सन के साथ होती है जो कॉरिडोर में खड़े होकर सोच रहे होते हैं कि पहले किस स्टार के कमरे में जाएं। तभी म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध कहते हैं, 'उन्हें दो उंगलियों में से एक को चुनना है।' इसके बाद सीधा कमल हासन और रजनीकांत को कैमरे में दिखाया जाता है। दोनों बारी-बारी से पूछते हैं कि क्या दूसरे ने ब्लेजर चुना? वह बेल्ट ली। या वह घड़ी। दोनों वह चीज पहनते हैं जो पहले वाले ने नहीं ली हो।

 

इसके बाद दोनों तैयार होकर निकलते हैं और आमने-सामने खड़े होते हैं। इसके बाद दोनों कमरे से गैरेज की तरफ अपने-अपने स्वैग में चलना शुरू करते हैं। दोनों सुपरस्टार के स्वैग को देखकर वहां मौजूद लड़कियां अपना काम भूल जाती है। दोनों साथ में ट्विनिंग करते नजर आए। यह टीजर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। मेकर्स ने अभी फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।

 

यह भी पढ़ें: कोंकणा सेन की Accused का ट्रेलर रिलीज, कहानी में ऐसा क्या जिसने खींचा ध्यान?

 

 

इस वीडियो अनाउंसमेंट से पहले कमल हासन ने एक्स पर लिखा, 'मेरा दोस्त रजनीकांत के साथ एक स्पेशल रीयूनियन। हर शानदार सफर एक और चैप्टर डिजर्व करता है। नेल्सन और अनिरुद्ध को मेरी शुभकामनाएं।'

 

1985 में रजनीकांत और कमल हासन ने साथ में फिल्म 'गिरफ्तार' में काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap