logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर' में आइटम नंबर करने वाली थीं तमन्ना, टीवी की स्टार ने कैसे मारी बाजी?

'धुरंधर' का 'शरारत' गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। क्या आप जानते हैं इस आइटम सॉन्ग के लिए पहली पसंद तमन्ना भाटिया थीं।

tamannah bhatia and ayesha khan

तमन्ना भाटिया और आयशा खान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी से लेकर गानों तक को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म का अरबी गाना Fa9la खूब ट्रेंड हो रहा है। इसी के साथ फिल्म में डांस नंबर 'शरारत' भी है। इस गाने पर क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने परफॉर्म किया है। दोनों अभिनेत्रियों के डांस नंबर को खूब पसंद किया गया है। अब गाने के कोरियोग्राफर ने खुलासा किया कि इस गाने के लिए पहली पसंद तमन्ना भाटिया थीं लेकिन फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने मना कर दिया।

 

गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया, 'मेरे दिमाग में इस गाने के लिए पहली पसंद तमन्ना भाटिया थीं। मैंने उनके नाम का सुझाव दिया था लेकिन आदित्य धर ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि लोग इस गाने को आइटम सॉन्ग कहे क्योंकि कहानी में बहुत कुछ चल रहा है। अगर गाने में सिर्फ एक लड़की होगी तो लोगों का सारा ध्यान स्टोरी से हटकर उस तरफ खींच जाएगा। इसी वजह से गाने में आयशा और क्रिस्टल को कास्ट किया गया।' अब जानते हैं तमन्ना को रिप्लेस करने वाली ये दोनों अभिनेत्रियां कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें- 'टॉक्सिक' से सामने आया कियारा का फर्स्ट लुक, पोस्टर ने मचाया बवाल

'धुरंधर' में छाईं दोनों TV अभिनेत्रियां

आयशा खान

 

आयशा खान को 'बिग बॉस 17' से पहचान मिली थी। शो में उनके और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के रिलेशनशिप का खुलासा हुआ था। शो से निकलने के बाद आयशा लगातार फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ रही हैं। वह हाल ही में रोमांटिक सीरीज 'दिल को रफू कर ले' में करण ग्रोवर के साथ नजर आई थीं। इस सीरीज में उनकी ऐक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। आयशा कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में बतौर लीड अभिनेत्री भी नजर आई थीं।

 

वह साउथ की कुछ फिल्मों में भी आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं। 'शरारत' में आयशा को देखकर फैंस बेहद खुश है। उनकी ऐक्टिंग के साथ-साथ अब डांसिंग की भी खूब तारीफ हो रही है।

 

यह भी पढ़ें- बेदम कहानी, सुस्त क्लाइमेक्स, नवाजुद्दीन के अभिनय भरोसे है 'रात अकेली है 2'

 

क्रिस्टल डिसूजा

 

क्रिस्टल डिसूजा लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा है। 2007 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहन' से की थी। इस सीरियल से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई थी। एक समय था जब उनकी गिनती टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में होती थी। टीवी छोड़ने के बाद क्रिस्टल सीरीज और फिल्मों में काम कर रही हैं। 'धुरंधर' में उनकी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। क्रिस्टल और आयशा का गाना हिट हो गया है। दोनों अभिनेत्रियां फिल्म को मिल रही सक्सेस से बेहद खुश हैं।

 

 


और पढ़ें