logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विधानसभा में भी फिल्मी स्टाइल, हाथ के इशारे से किसे जवाब दे गए CM विजय?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने आलोचकों को करारा जवाब देते नजर आ रहे हैं।

C Joseph Vijay

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख सी जोसेफ विजय ने अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उनकी स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग चुनाव के बाद भी फिल्मों का हीरो मान रहे हैं। उनकी स्पीच के दौरान डीएमके के नेता विधानसभा छोड़कर चले गए थे। वीडियो में विजय ने हाथ के इशारे से क्या पूर्व सीएम एम.के. स्टालिन को जवाब दिया है?

 

चुनाव से पहले स्टालिन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि डीएमके और कांग्रेस के बीच में सीटों का बंटवारा हो गया है। उस दौरान स्टालिन ने अपने हाथ से एक जेश्चर देते हुए कहा था कि सब ठीक है। हालांकि बाद में कांग्रेस ने टीवीके के साथ आने का फैसला किया था।

 

यह भी पढ़ें: इमरान की Rooh का टीजर आउट, 5 साल बाद हॉरर फिल्म में वापसी, लोग ने बताया सुपरहिट

मुख्यमंत्री विजय का वीडियो हुआ वायरल

इस स्पीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विजय ने स्पीकर जेसीडी प्रभाकर से एक खास जेश्चर को करने की इजाजत मांगी। वह फिल्मी अंदाज में अपनी गर्दन के पास से हाथ को नीचे लाते नजर आए। उनका यह ऐक्शन कैमरे में कैद हो गया। उनके इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

विधानसभा में विजय ने क्या कहा?

विजय ने तमिलनाडु के लोगों का आभार जताया है। उन्होंने विधानसभा में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनता की भलाई के लिए सबको साथ आना होगा। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि मैं सीधे फिल्म की शूटिंग के सेट से मुख्यमंत्री बनने आया हूं। उनकी भाषा में कहूं तो यह सिर्फ एक रील है। जब हम एक फैन क्लब के तौर पर काम कर रहे थे तभी भी लोगों के साथ खड़े थे।'

 

उन्होंने आगे कहा, '2008 से ही चुनाव लड़ने से पहले ही उनका फैन क्लब अलग-अलग मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करता रहा और लोगों की भलाई के काम कर रहा है। उनकी पार्टी  'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) तो बहुत बाद में शुरू हुई थी।' 

 

यह भी पढ़ें: 'कैरेक्टर आर्टिस्ट संग सेट पर होता है भेदभाव', 'पंचायत' की क्रांति देवी ने बताया

विजय का फिल्मी करियर

वहीं, विजय के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1992 में फिल्म Naalaiya Theerpu से शुरुआत की थी। इस फिल्म को उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने डायरेक्टर किया था और मां शोभा चंद्रशेखर ने निर्माण किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। वह कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार बन गए। उनकी 2023 में फिल्म 'वारिसु' और लिओ रिलीज हुई थी। इसके बाद 2024 में उनकी 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' और 'लिओ' रिलीज हुई थी। अब 'जन नायगण' रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से मंजूरी नहीं मिलने की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई। अब दर्शकों को उनकी करियर की आखिरी फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Related Topic:#Joseph Vijay

और पढ़ें