logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तेजू भैया का वर्कआउट देख लोगों की छूटी हंसी, फिटनेस ट्रेनर बनीं मल्लिका शेरावत

'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत की बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।

mallika sherawat and tej pratap yadav

मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादव, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'भोजपुरी बवाल' दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। इस शो में पवन सिंह , दिनेश लाल निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और तेज प्रताप यादव नजर आ रहे हैं। शो में मल्लिका शेरावत की एंट्री हुई हैं। तेजू भैया और मल्लिका शेरावत की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

 

शो का प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत साथ में ऐक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'भाई के सामने ब्रा में क्यों', कीर्ति रक्षाबंधन के विज्ञापन पर क्यों ट्रोल हुईं?

तेज प्रताप की फिटनेस ट्रेनर बनीं मल्लिका शेरावत

वीडियो में मल्ल्किा शेरावत तेज प्रताप यादव की फिटनेस ट्रेनर की भूमिका निभा रही हैं। वह तेज प्रताप को कई तरह के योग और स्ट्रेचिंग ऐक्सरसाइज करना सिखा रही हैं। इस दौरान तेज प्रताप को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वह कहते हैं, 'यह तो बहुत ही मुश्किल काम है।' इस सेशन के दौरान मल्लिका और तेज प्रताप एक दूसरे संग फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं।

 

मल्लिका तेज प्रताप से कहती हैं, 'आपकी स्माइल ने तो कमाल कर दिया है।' मल्लिका के यह कहने पर तेज प्रताप ने जवाब दिया कि, 'मल्लिका जी आपकी हंसी बहुत जबरदस्त है।' यह सुनकर मल्लिका शर्माने लगती हैं। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'तेजू भैया आप यह किस लाइन में आ गए।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'तेज प्रताप भैया ऑलराउंडर हैं।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ऑलराउडर तेजू भैया।'

 

View on Instagram

 

यह भी पढ़ें: 'महाकाली' का टीजर रिलीज, शुक्राचार्य के रोल में छाए अक्षय खन्ना

तेज प्रताप ने मल्लिका से पूछा आप लट्टू हैं?

एक अन्य प्रोमो में मल्लिका तेज प्रताप से कहती हैं, 'देखिए आपकी पर्सनैलिटी तो हीरो जैसी है ही। मैं आपको टक्सेडो में देखना चाहती हूं।' तेज प्रताप टक्सेडो में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उन्हें देखकर मल्लिका कहती हैं, 'बॉलीवुड हीरो। सूट भी आप पर जबरदस्त लग रहा है। देखना बिहार की सारी लड़कियां आप पर लट्टू
हो जाने वाली है।' इस पर तेज प्रताप ने मल्लिका से पूछा, 'आप हैं लट्टू?'

 

 

View on Instagram

 

मल्लिका शेरावत 'भोजपुरी बवाल' से पहले 'ट्रेटर 2' में नजर आई थीं। 'ट्रेटर 2' में उनकी गेम दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। 

 


और पढ़ें