logo

ट्रेंडिंग:

अच्छी कहानी फिर भी नहीं चली ये वूमन सेंट्रिक फिल्में, क्या होगा 'अस्सी' का हाल?

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' की खूब चर्चा हो रही है। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

women centric film

थप्पड़, अस्सी और लिपस्टिक अंडर माई बुर्का का पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। तापसी ने हमेशा लीग के लिए हटकर फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'थप्पड़', 'पिंक', 'बदला' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह 'अस्सी' के प्रमोशन में बिजी है।

 

'अस्सी' में रेप पीड़िता की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में तापसी वकील का किरदार निभा रही हैं। फिल्म को लेकर काफी बज है। क्या तापसी इस बज को सिनेमाघरों तक पहुंचा पाएंगी? यही सबसे बड़ा सवाल है। 'अस्सी' से पहले कई वूमेन सेंट्रिक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में पिछड़ गई। हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कहानी दमदार थी। इसके बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकमयाब रही।

 

यह भी पढ़ें: गोविंदा के धोखे को भूल सकती हैं सुनीता, माफ करने के लिए रखी शर्त

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला इन फिल्मों का जादू

थप्पड़
 
तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' साल 2020 में रिलीज हुई था। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि पति अपनी पत्नी को एक थप्पड़ मारता है। समाज में पति का हाथ उठाना सामान्य समझा जाता है लेकिन लड़की इसके खिलाफ आवाज उठाती है और बाद में तलाक लेने का फैसला करती हैं। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई थी।

 

मर्दानी 3
 
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पान्स मिला। वहीं, फिल्म ने महज 45 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये था।

 

लिपस्टिक अंडर माई बुर्का

 

2017 में फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 4 महिलाओं के इर्दगिर्द घूमती है। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक शाह, आहना कुमार और प्लाबिता बोरठाकुर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी को लोगों और क्रिटिक्स की खूब सराहना मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ गई।

 

यह भी पढ़ें: सलीम खान की हालत नाजुक, संजय दत्त समेत ये सितारे पहुंचे अस्पताल

 

पार्च्ड

 

2015 में 'पार्च्ड' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में औरतों की यौन इच्छा, बाल विवाह, मैरिटल रेप और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे को दमदार तरीके से दिखाया गया है। फिल्म की दमदार कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकमयाब रही थी।

 

मार्गरिटा विद स्ट्रॉ

 

कल्कि कोचलिन की फिल्म 'मार्गरिटा विद स्ट्रॉ' साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कल्कि ने सेलिब्रल पेल्सी बीमारी से पीड़ित लड़की लायला का किरदार निभाया था जो व्हील चेयर पर है लेकिन उनकी ख्वाहिशें आसमान को छूने की है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap