logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इन 8 फिल्मों के गाने सुपर हिट रहे लेकिन कहानी निकली बेदम

हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी लेकिन इनके गाने हिट रहे थे।

amitabh bachchan , sonakshi and ranveer singh

अमिताभ बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड फिल्मों में गानों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। कई गाने ऐसे होते हैं जो एक बार सुनने पर आपकी जुबां पर चढ़ जाते हैं। साथ ही आपका एंटरटेनमेंट भी करते हैं। कई ऐसे सदाबाहर गाने हैं जो सालों पहले रिलीज हुए थे लेकिन आज भी याद है।

 

हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई लेकिन गाने ब्लॉकबस्टर रहे। इस लिस्ट में 'सनम तेरी कसम' से लेकर 'फितूर' तक का नाम शामिल है। 

 

यह भी पढ़ें: 'राख' में बाबू के किरदार से लोगों को हो रही है नफरत, कौन हैं आकाश मखीजा?

इन फ्लॉप फिल्मों के गाने रहे हिट

सनम तेरी कसम

 

हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। यह एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म के गाने 'खींच मेरी फोटो' और 'सनम तेरी कसम' लोगों को खूब पसंद आया था। यह फिल्म भेल ही बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी लेकिन इसे ओटीटी और टीवी पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह फिल्म बाद में लोगों को खूब पंसद आई थी और मेकर्स ने इसका सीक्वल भी रिलीज किया था। फिल्म का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर हिट रहा था।

 

झूम बराबरा झूम

 

2007 में अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, लारा दत्ता और प्रीति जिंटा की फिल्म 'झूम बराबर झूम' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक 'झूम बराबर झूम' और 'बोल ना हल्के हल्के' लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे। इन दोनों गानों को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।

 

फितूर

 

आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'फितूर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में दोनों कलाकारों के बीच में जबरदस्त ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इस फिल्म का गाना 'ये फितूर मेरा' और 'पश्मीना' लोगों के दिलों दिमाग पर चढ़ गया था।

 

फटा पोस्टर निकला हीरो

 

शाहिद कपूर और इलियाना डिक्रूज की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। इस फिल्म का गाना 'मैं रंग शरबतों का', 'मेरे बिना तू' और 'तू मेरे अगल-बगल' काफी हिट हुए थे।

 

लुटेरा

 

साल 2013 में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्ह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी लेकिन इसके गाने 'संवार लू', 'अनकही' और 'शिकायतें' लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे।

 

यह भी पढ़ें: 'मुश्किल दौर से गुजर रही हूं', अल्का याग्निक को 2 साल पहले सुनाई देना हुआ था बंद

 

आशिकी
 
निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' बॉक्स ऑफिस पर भले ही नहीं चली लेकिन इसके गानों ने 90 के दशक में तहलका मचा दिया था। 

 

रॉय

 

अर्जुन रामपाल, रणबीर कपूर और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'रॉय' पिट गई थी। इस फिल्म के गाने 'तू है कि नहीं', 'चिट्टियां कलाईयां' और 'सूरज डूबा' हिट हुआ था।

 

हमारी अधूरी कहानी

 

विद्या बालन और इमरान हाशमी की फिल्म फ्लॉप थी लेकिन 'हमनवा', 'हसी', 'हमारी अधूरी कहानी' समेत अन्य गाने सुपरहिट हुए थे।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें