logo

मूड

ट्रेंडिंग:

1970 की इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं Pushpa 2 समेत ये फिल्में

आज हम आपको 1970 की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसका रिकॉर्ड 'पुष्पा 2', 'पठान', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में तक नहीं तोड़ पाई।

Jeetendra

जितेंद्र (Photo Credit: Jeetendra Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा लोगों का दिल जीता है। वह उस समय के बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ दमदार डांसर भी थे। क्या आप जानते हैं कि उनकी एक फिल्म के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को आज के समय की 'पठान', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में भी नहीं तोड़ पाई। 1970 के दौर में राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जीतेंद्र की फिल्मों को देखने के लिए फैंस पागल रहते थे। सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में भी इन स्टार्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी।

 

जितेंद्र की इस फिल्म ने चाइना में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे कोई तोड़ नहीं पाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडस्ट्री में बॉडी डबल के रूप में की थी। हालांकि कुछ ही सम में उन्होंने अपने काम से लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बना ली। उन्होंने 3 दशक तक इंडस्ट्री में काम किया। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है।

 

ये भी पढ़ें- 'गली बॉय 2' में नहीं होंगे रणवीर- आलिया, सीक्वल में दिखेंगे ये सितारे

 

जितेंद्र की इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ये फिल्में

 

उनका असली नाम रवि कपूर है और उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम बदलकर जितेंद्र रख लिया था। उन्होंने अपने करियर में रेखा और जया प्रर्दा के साथ कई ऑइकोनिक फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में 'फरीस', 'आशा', 'मेरी आवाज सुनो', 'तोहफा', 'धर्मवीर' और 'जानी दुश्मन' समेत कई फिल्में की हैं। 1971 में उनकी फिल्म 'कारवां' ने चाइना में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म ने उस समय में 30 करोड़ टिकटे बेची थी।

 

ये भी पढ़ें- राणा दग्गुबाती के परिवार ने की होटल में तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज की FIR

 

अभी तक इस रिकॉर्ड को 'दंगल', 'आरआरआर' और 'पुष्पा 2' तक नहीं तोड़ पाई थी। फिल्म में आशा पारेख, अरुना ईरानी, जूनियर महमूद, हेलन, रवींद्र कपूर, मदन पूरी और मनोरमा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने भारत में 3.6 करोड़ की कमाई की थी। 1979 में 'कारवां' को चाइना में रिलीज किया था। इस फिल्म ने उस साल ओवरसीज में सबसे ज्यादा कमाई की थी। इस फिल्म के गाने 'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी', 'दिलबर दिल से प्यारे', 'पिया तू अब तो आजा', 'कितना प्यारा वादा है' क्लासिकल हिट थे।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें