logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Dune Part 3 Trailer Release: पॉल के खिलाफ गई चानी, ट्विस्ट देख फैंस हैरान

टिमोथी चालमेट और जेंडाया की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्यून पार्ट 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार पॉल और चानी एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।

Timothee Chalamet and Zendaya

जेंडाया और टिमोथी चालमेट, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हॉलीवुड मूवी 'ड्यून' एक साइस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म के अब तक दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। अब मेकर्स इसका तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वार्नर ब्रदर्स ने डेनिस विलेन्यूव की 'ड्यून पार्ट 3' का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। टिमोथी चालमेट फिर से पॉल एट्राइडस के किरदार में नजर आएंगे।

 

वह इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़ी मुसीबत में फंसे नजर आ रहे हैं। वह अपने खिलाफ हो रही साजिश और चानी (जेंडाया) के साथ बिगड़ते रिश्तें और सालों से चल रहे हैं युद्ध को दिखाया जाता है। पॉल को सत्ता मिलने के बाद नतीजों को सामना करना पड़ता है। इस बार पॉल की मुश्किल को बढ़ाने के लिए रॉबर्ट पैटिनसन ने एंट्री की है। वह पॉल के शासन के लिए नया खतरा है। 

 

यह भी पढ़ें: मनोज मुंतशिर vs कुमार विश्वास: 'रामायण' को लेकर दोनों में विवाद क्यों?

'ड्यून पार्ट 3' ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर की शुरुआत पॉल के साथ होती है जो राजकुमारी इरुलेन से पूछताछ के साथ होती है जो उसे मारना चाहती थी। उसका मुंडा हुआ सिर और सख्त चेहरा इस बात का इशारा हैं कि ड्यून पार्ट 2 के बाद कितना समय बीत चुका है। रेवेंडर मदर मोहियम के वायसओवर में उस शासन के बारे में बताया जाता है। जिसमें वह कहती हैं, 'मुआद-दीब ने एक हजार दुनियाओं को जीत लिया है।' लेकिन पॉल को जितनी ज्यादा ताकत मिलती जाती है, वह उतना ही उस इंसान से दूर होता जाता है, जो वह कभी हुआ करता था। इस बदलाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

 

पॉल मानता है कि सालों से लड़ते हुए वह जालीम इंसान बन गया है जिसके खिलाफ चानी ने लड़ने की कसम खाई थी। मैं ही दुश्मन हूं। पॉल हमेशा से उस भविष्य से डरता है जिसमें उसे दिखाई देता था उसके फैसलों की वजह चानी उसके खिलाफ हो जाती है। वह उसके साथ खड़े होने से इंकार कर देती है।

 

क्या पॉल के खिलाफ हो गई चानी?

ट्रेलर का टर्निंग प्वाइंट यही है कि चानी हमेशा से पॉल के प्रति वफादार रही है लेकिन इस बार फिल्म की कहानी अलग ही दिशा में दिख रही है। इस बार जेंडया का किरदार पॉल के खिलाफ लड़ती है और अपने बच्चे के भविष्य को लेकर सवाल करती है। क्या सच में चानी ही पॉल से लड़ रही है? या रॉबर्ट पैटिंसन का किरदार स्काइटेल एक फेस डांसर है जो किसी भी व्यक्ति का रूप धारण कर सकता है। ट्रेलर में इसका जवाब नहीं दिया गया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें