नितेश कुमार की फिल्म 'रामायण' चर्चा में है। मेकर्स ने 25 अक्टूबर को फिल्म का गाना 'मंगल रंग' रिलीज किया था। इस गाने को कुमार विश्वास ने लिखा है। गाने को ए.आर रहमान ने कंपोज किया है जिसमें अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। इसी दिन लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म 'आदिपुरुष' का गाना 'तू है शीतल धारा' शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा था।
इस पोस्ट की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। लोगों का कहना है कि इस समय पोस्ट करने का क्या मतलब है? क्या इस पोस्ट के जरिए वह दोनों फिल्मों में तुलना करना चाहते हैं?
यह भी पढ़ें: अक्टूबर का आखिरी वीकेंड सिनेमाघर लवर्स के लिए रहेगा खाली, Ott पर दिखेगा जलवा
क्या मनोज ने कुमार विश्वास पर कसा तंज?
मनोज ने अपने एक्स अकाउंट पर 'केबीसी' का प्रोमो शेयर किया जिसके बैकग्राउंड में उनका लिखा गाना 'जय श्री राम' बज रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'केबीसी का ये ट्रेलर देख के मजा आ गया। हमारा भजन प्रभु की कृपा से बड़ा ही मधुर लग रहा है। जय श्री राम।'
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए मनोज मुंतशिर
एक यूजर ने लिखा कि मुंतशिर खुद को बहुत चालाक समझते हैं। इस समय रामायण के गीत की जमकर आलोचना हो रही है। ऐसे समय में वह आदिपुरुष के गानों के जरिए यह दिखाना चाहते हैं उनके गाने ज्यादा बेहतर है। दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'कोई उन्हें याद दिला दें कि आदिपुरुष के घटिया डायलॉग इन्होंने ही लिखे थे।'
तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'मनोज मुंतशिर यह सब करके क्या दिखाना चाहते हैं, उन्हें तो आदिपुरुष के लिए माफी मांगनी चाहिए।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'आपका यह गाना तो मंगल रंग से भी बेकार है।'
यह भी पढ़ें: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का ट्रेलर सस्पेंस से भरपूर, कहां देखें सीरीज?
कुमार विश्वास के सपोर्ट में आए फैंस
इस मुद्दे पर कुमार विश्वास की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि उनके बचाव में फैस सपोर्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 'मंगल रंग' के लिरिक्स कमाल के हैं। इस गाने में भगवान राम और माता सीता के प्रेम को दिखाया गया है। आपको बता दें कि मनोज मुंतशिर और कुमार विश्वास के बीच पुराना विवाद है।
2023 में कुमार विश्वास और मनोज मुंतशिर के बीच हुआ था विवाद
साल 2023 में 'आदिपुरुष' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गीत और डायलॉग्स की कुमार विश्वास ने जमकर आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था मनोज ने उनकी कविताओं और संबोधन से प्रेरित लाइनों से मिलता जुलता डायलॉग बनाया है। 2025 महाकुंभ के दौरान मनोज मुंतशिर ने कुमार विश्वास का नाम बिना लिए उन्हें नफरती चिंटू कहा था। उन्होंने कहा था कि अगर किसी की रोजी रोटी उनकी वजह से चल रही है तो चलने दीजिए। यह बजरंगबली की कृपा है।
'आदिपुरुष' भी रामायण पर बनी है। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम और कृति सेनन माता सीता बनी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। अब 5 नवंबर को नितेश तिवारी की 'रामायण' आएगी। इस फिल्म में
रणबीर कपूर
ने भगवान राम और साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाया है।