logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अक्टूबर का आखिरी वीकेंड सिनेमाघर लवर्स के लिए रहेगा खाली, Ott पर दिखेगा जलवा

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। आप ओटीटी पर अलग-अलग जोनर की फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं।

akka and obsession poster

अक्का और ओब्सेशन पोस्टर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अक्टूबर महीने में 'दृश्यम 3' से लेकर 'जेलर 2' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस महीने भी कई फिल्में हिट और कुछ बुरी तरह से पिट गई। इस महीने का आखिरी वीकेंड सिनेमालवर्स के लिए खाली रहने वाला है। 30 अक्टूबर को कोई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही हैं। 

 

सिनेमाघरों में लो बजट फिल्में 'नखरेवाली', Pyre दस्तक देगी। इन फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच में कुछ खास क्रेज नहीं है। इस हफ्ते ओटीटी पर कुछ शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी जिसे आप देख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का ट्रेलर सस्पेंस से भरपूर, कहां देखें सीरीज?

OTT पर दिखेगा जलवा

अक्का

 

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की फिल्म 'अक्का' नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी। यह एक क्राइम ड्रामा है जिसमें महिलाओं का राज है। पहली बार दोनों बड़ी हीरोइनें साथ में काम कर रही हैं। खास बात यह है कि ये दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी नजर आएंगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 

ऑब्सेशन

 

2026 की सबसे चर्चित हॉलीवुड हॉरर थ्रिलर फिल्म 'ऑब्सेशन' जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी में डब करके बनाया गया है जिसमें कीर्ति सेनन और वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन करी बार्कर ने किया है। फिल्म में दिखाया जाता है कि निक्की अपने बॉयफ्रेंड से ऑब्सेस्ड हो जाती है।

 

मीठे में क्या है

 

यह एक हिंदी ड्रामा फिल्म है। कहानी में दिवाली के बहाने परिवार की कई पीढ़ियां एक साथ आती हैं। ऋत्विक भौमिक और रोहिणी हट्टंगड़ी मुख्य भूमिका में हैं। दिवाली के बहाने परिवार अपने पुराने विवादों को सुलझाने का फैसला करता है। यह फिल्म 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं नीलम गिरी जिन्हें पवन सिंह ने स्टेज पर लगाया गले?

 

बाथा

 

विजय सेतुपति की तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'बाथा' 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में विजय ने Baththavachalam का रोल प्ले कर रहे हैं। एक छोटा लड़का गलती से बाथथावचलम को स्कूल के टॉयलेट में बंद कर देता है। जिस आदमी से पूरा गांव खौफ करता है उसके लिए यह बहुत ही अजीब स्थिति है। इस घटना के बाद उसकी जिंदगी में अजीब मोड़ आता है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें