logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अश्लीलता को लेकर हुआ था विवाद, ULLU ने हटाए House Arrest के एपिसोड

कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' अपने अश्लील कंटेंट की वजह से चर्चा में है। उल्लू ऐप ने बवाल बढ़ते हुए देखकर शो के सभी एपिसोड को हटा दिया है। आइए जानते हैं मामला।

Ajaz Khan reality show house arrest

एजाज खान (Photo Credit: Ajaz Khan Instagram Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिग बॉस फेम एजाज खान का कंटोवर्सियल रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' चर्चा में है। रियलिटी शो में अश्लील कंटेंट दिखाने की वजह से सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। शो के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए थे। एक वीडियो में फीमल कंटेस्टेंट कपड़े उतारती दिखीं। अन्य वीडियो में कंटेस्टेंट्स को इंटीमेट पोज देते दिखाया गया। शो के क्लिप्स वायरल होने के बाद इसे बैन करने की मांग उठने लगी है। 

 

विवाद बढ़ने के बाद उल्लू ने अपने ऐप से रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' के सभी एपिसोड को हटा दिया है। हालांकि अभी तक इस मामले में उल्लू ऐप की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजाज खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 

ये भी पढ़ें- 'हाउस अरेस्ट’ शो में ऐसा क्या हो रहा है जो विवादों में आ गए एजाज खान?

 

गहना वशिष्ट ने किया शो का बचाव

 

शो के बचाव में कंटेस्टेंट गहना वशिष्ठ ने वीडियो शेयर किया है। गहना का कहना है, 'उल्लू ऐप ने हमें प्लेटफॉर्म दिया है। इस शो में आने वाले सभी लोग 18 साल से ऊपर के हैं'। गहना 'गंदी बात' जैसे कई बोल्ड शो में काम कर चुकी हैं। 'हाउस अरेस्ट' एक बोल्ड और अनसेंसर्ड रियलिटी शो है। गहना वशिष्ट, नेहल वडोदिया, अभा पॉल जैसी बोल्ड एक्ट्रेसेस इस शो की कंटेंटस्टेंट हैं। इस शो में कई नए चहेरों को मौका दिया गया है।

 

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

 

शो के होस्ट एक वीडियो में एजाज एक कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं कि उसे कितनी सेक्स पोजिशन्स पता हैं और वह उस सवाल का जवाब नहीं दे पाती है। इसके बाद अन्य कंटेस्टेंट्स को कैमरा के सामने सेक्स पोजीशन करके दिखाने को कहा जाता है।

 

NCW ने भेजा उल्लू ऐप के सीईओ को नोटिस

 

नेशनल कमिशन फॉर वुमन ने उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और होस्ट एजाज खान को समन भेजा है। दोनों को 9 मई तक  कमिशन के सामने पेश होने का आदेश दिया है। उल्लू पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है।  समन में कहा गया कि 29 अप्रैल को वीडियो वायरल हुआ है जिसमें  फीमले कंटेस्टेंट को कैमरा के सामने इंटीमेट पोज करने के लिए कहा गया जिसमें वह सहज नहीं थी। आयोग का कहना है कि ऐसा कंटेट ने केवल महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। बल्कि महिला उत्पीड़न को भी बढ़ावा देता है।

ये भी पढ़ें-  कन्नड़ और पहलगाम को एक किया, लाइव शो में बुरे फंसे सोनू निगम

 

एजाज खान की कंट्रोवर्सी

 

एजाज खान का विवादों से पुराना नाता है। वह बिग बॉस 7 में नजर आए थे। 2021 में उन्हें ड्रग्स के केस में  गिरफ्तार किया गया था। उनकी पत्नी फॉलन गुलीवाला भी हाल ही में ड्रग्स मामले में जेल से रिहा हुई हैं। 2020 में सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान देने के लिए एजाज को गिरफ्तार किया गया था।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें