logo

ट्रेंडिंग:

Youtuber मनी मेराज और हिरोइन वन्नू द ग्रेट का झगड़ा क्या है?

भोजपुरी एक्टर और यूट्यूबर मनी मेराज पर हिरोइन वन्नू द ग्रेट ने आरोप लगाया है कि वह उनके पति हैं और दोनों पिछले दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इन आरोपों पर अभी तक मनी मेराज की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Vannu The Great

वन्नू द ग्रेट, Photo Credit- Social Media

भोजपुर इंडस्ट्री के ऐक्टर और यूट्यूबर मनी मेराज फिलहाल काफी सुर्खियों में हैं। हिरोइन वन्नू द ग्रेट ने मनी मेराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 'वन्नू द ग्रेट' ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो डाले हैं जिनमें वह यूट्यूबर के बारे में कहती नजर आ रही हैं कि मनी मेराज उनके पति हैं। एक और वीडियो में दावा कर रही हैं कि वह पिछले दो साल से उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। इन आरोपों पर फिलहाल मनी मेराज की ओर से कोई सफाई नहीं आई है।

 

दरअसल, वन्नू द ग्रेट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अलग-अलग क्लिप पोस्ट की है। इन सभी वीडियो में वन्नू ने ऐक्टर और उनके मां-बाप के खिलाफ अपनी पूरी भड़ास निकाली है। वीडियो के जरिए वन्नू ने बताया कि मनी मेराज उनके साथ मारपीट करते थे। इस बात के बारे में जब उनके मां-बाप को बताया तो उन्होंने वन्नू को इस्लाम धर्म अपनाने की सलाह दी। वन्नू का कहना है कि शादी को मनी मेराज मानने से इनकार करते रहे हैं। उनके पास कोर्ट मैरिज के सारे सबूत मौजूद है जो समय आने पर सब को दिखा भी देंगी। वन्नू के क्लिप में यह भी बताया गया कि ऐक्टर मनी मेराज के दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं। 

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 या 'राइज एंड फॉल': कौन बना रियलिटी शो का टीआरपी किंग?

 

2.5 साल से लिव-इन रिलेशनशिप?

वन्नू ने एक वीडियो में यह माना कि उन दोनों ने शादी नहीं की है बल्कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। उन्होंने कहा, 'दो-ढाई साल तक आप मेरे साथ लिव-इन में थे। अगर आप शादी को नहीं मानते तो मत मानो, लेकिन मैं मानती हूं। दुनिया की नजरों में चाहे लिव-इन हो लेकिन आपके साथ रह रही थी। अगर शादी नहीं मानते, तो क्या कर रहे थे? मेरा शोषण कर रहे थे।'

 

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने सच्चा प्यार किया होगा तो उनकी स्थिति को समझ सकता है। इसके बाद यह सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। लोग इस पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोग वन्नू को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं जबकि कुछ लोग इनका विरोध करते नजर आ रहे हैं। 

 

Related Topic:#Entertainment

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap