logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ, विक्की ने फैंस संग शेयर की गुड न्यूज

बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने फैंस को गुड न्यूज दी है।

vicky and katrina

विक्की-कैटरीना, Photo Credit: Vicky Kaushal Insta Handle

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने फैंस को गुड न्यूज दे दी है। कैटरीना 42 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। विक्की और कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर प्यारी सी फोटो शेयर की है।

 

फोटो में कैटरीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं और विक्की पत्नी के बेबी बंप के साथ पोज दे रहे हैं। फोटो में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- क्या महर्षि वाल्मीकि का रोल निभाएंगे अक्षय? बताया वीडियो का सच

 

मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ

 

कपल ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'हम अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं।' कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर से फैंस बेहद खुश हैं। कपल को फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाइयां दे रहे हैं।

 

 

2021 में हुई थी कपल की शादी

लंबे समय से कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर चर्चा में थी। कुछ दिनों पहले कैटरीना की बेबी बंप के साथ तस्वीर वायरल हुई थी। फैंस इस गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। विक्की और कैटरीना शादी के 4 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल अपनी लाइफ के नए फेज के लिए बहुत उत्सुक हैं। 

 

कैटरीना लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। वह आखिरी बार साल 2024 में फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं। 'मेरी क्रिसमस' को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अब दर्शकों को उन्हें पर्दे पर देखने के लिए लंबा इंतजार करना होगा। वहीं, विक्की कौशल इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।


और पढ़ें