logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऐक्शन से भरपूर है 'रणबाली' का टीजर, विजय देवरकोंडा का साथ देंगी पत्नी रश्मिका

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाजी' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में विजय ने फ्रीडम फाइटर का रोल प्ले किया है जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हैं।

Vijay Deverkonda and Rashmika Mandanna

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऐक्शन पीरियड ड्रामा फिल्म 'रणबाली' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। लंबे समय बाद कपल फिर से साथ में काम कर रहा है। इससे पहले दोनों ने 'डियर कॉमरेड' और 'गीता गोविंदम' में साथ काम किया था।

 

'रणबाली' का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। इस फिल्म में अंग्रेजों की वजह से पैदा किए गए अकाल और उससे लड़ने वाले एक व्यक्ति की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म का टीजर 2 मिनट का है।

 

यह भी पढ़ें: फ्लॉप फिल्म या ट्रोलिंग, दुलकर संग काम क्यों नहीं करना चाहतीं ऐश्वर्या लक्ष्मी?

विजय देवरकोंडा के ऐक्शन ने जीता दिल

फिल्म की कहानी 1876 से 1878 के बीच की है जब ब्रिटिश शासन के दौरान 80 लाख भारतीयों की भूखमरी से जान चली गई थी। अर्नोल्ड ने सर थियोडोर हेक्टर का किरदार निभाया है। उन्होंने एक शख्त और क्रूर अंग्रेजी शासक की भूमिका निभाई है। टीजर में दिखाया जाता है कि कैसे वह उस इलाके में चावल और दूसरे चीजों की राशनिंग कराता है जिससे लोग भूख से मरने लगते हैं।

 

सर थियोडर के जुल्म के खिलाफ एक व्यक्ति आवाज उठाता है और अंग्रेजों के दिलों में दहशत पैदा करता है। वह व्यक्ति अपने लोगों को आजाद करवाता है और दुश्मनों से लड़ता है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी जयाम्मा का रोल निभाया है जो खुद उन पीड़ित लोगों में से एक है।

 

फैंस ने 'रणबाली' को विजय का कमबैक बताया

इस टीजर को शेयर करते हुए मैथ्री मूवी मेकर्स ने लिखा, 'उन्होंने कहानी को दबा दिया। उन्होंने अपने गुनाह को मिटा दिया लेकिन वे उस गुस्से को कभी नहीं दबा पाए। लोककथाएं और कथाएं इसे कभी नहीं भूलेंगे।' फिल्म का टीजर दर्शकों को बहुत पसंद आया है। लोग इस फिल्म को विजय का कम बैक बता रहे हैं। उनकी पिछली सभी लगातार फ्लॉप हुई है। रणबाली 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

विजय और रश्मिका की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट है। दोनों ने साथ में पहली बार गीता गोविंदम (2018) में काम किया था। इसके बाद डियर कॉमरेड (2019) में नजर आए थे। ये दोनों फिल्में सुपरहिट हुई थी। कपल ने 2025 में सगाई कर ली थी। इस साल फरवरी में कपल ने शादी कर ली। शादी के बाद विजय और रश्मिका साथ में पहली बार काम कर रहे हैं। दोनों के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।


और पढ़ें