logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फ्लॉप फिल्म या ट्रोलिंग, दुलकर संग काम क्यों नहीं करना चाहतीं ऐश्वर्या लक्ष्मी?

'किंग ऑफ कोठा[ में ऐश्वर्या लक्ष्मी ने दुलकर सलमान के साथ काम किया था। इस फिल्म की वजह से ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।

Dulquer Salmaan and Aishwarya Lekshmi

दुलकर सलमान और ऐश्वर्या लक्ष्मी, Photo credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'किंग ऑफ कोठा' 2023 की सबसे बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म में दुलकर सलमान और ऐश्वर्या लक्ष्मी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला था। यह फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। ऐश्वर्या लक्ष्मी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि 'किंग ऑफ कोठा' के फ्लॉप होने के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी।

 

वह इतनी परेशान हो गई कि दुलकर के साथ दोबारा काम तक नहीं करना चाहती थीं। ऐश्वर्या ने कहा, 'किंग ऑफ कोठा 2023 में रिलीज हुई थी। इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी बज था। यह फिल्म फ्लॉप हो गई और इसकी असर मेरे करियर पर पड़ा।'

 

यह भी पढ़ें: 'द्दश्यम 3' का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर से ज्यादा चमके जयदीप अहलावत

ऐश्वर्या को नहीं कास्ट करना चाहते थे लोग

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने कहा, 'मलयालम इंडस्ट्री के लोग मुझे कास्ट नहीं करना चाहते थे। सिर्फ मुझे ही नहीं दुलकर और फिल्म के क्रू को भी बहुत ट्रोल  किया गया था। मेरी ऐक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी का मजाक उड़ाया गया। एक ऐक्टर के तौर पर मेरे से अक्सर सवाल किए जाते थे, मुझे कई बार लगता था कि मुझे क्यों पूछा जा रहा है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'अगर सही चीज बोली जा रही हूं तो मैं सुनती हूं लेकिन ट्रोलिंग का बहुत बुरा असर पड़ा।' उन्होंने एक घटना के बारे में बात करते हुए कहा, 'कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था जब मैंने दुलकर को फिल्म में राजूवेट्टा के नाम से बुलाया था। इस बात का मुझे तब बहुत बुरा लगा था जब असिस्टेंट डायरेक्टर ने फिल्म 'हेल्लो बेबी' के सेट पर मेरा मजाक उड़ाया था। ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ था।'

 

यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क के काफिले पर हमला, 7 राउंड गोलियां चलीं

दुलकर सलमान संग ऐश्वर्या नहीं करना चाहती काम

उन्होंने आगे कहा, 'एक बार एक मोबाइल कंपनी ओनम का शूट मेरे और दुलकर सलमान के साथ करना चाहती थी। मैंने उनसे कहा कि आप मुझे इसमें मत रखों क्योंकि पहले ही बहुत मजाक उड़ चुका था। उस बात से मुझ पर बहुत बुरा असर पड़ा था। इसलिए मैं नहीं जानती हूं कि क्या फिर से दुलकर सलमान के साथ काम कर सकती हूं क्योंकि ट्रोलिंग का असर अभी भी है।


और पढ़ें