logo

ट्रेंडिंग:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कब करेंगे शादी? वेडिंग कार्ड में हुआ खुलासा

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं दोनों कब शादी करने वाले हैं?

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, Photo Credit: Vijay Deverakonda Insta Handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी कब करेंगे? इस सवाल का जवाब जानने के लिए लोग बेकरार हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रश्मिका और विजय 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं। अब नई डेट सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका और विजय इस महीने के 26 तारीक को शादी करने वाले हैं। 


विजय और रश्मिका की शादी का कार्ड सामने आया है। वेडिंग कार्ड में छपी जानकारी के अनुसार शादी के फंक्शन इंटीमेट होंगे जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों शामिल होंगे। 4 मार्च 2026 को कपल ग्रैंड रिसेप्शन देगा। यह फंक्शन हैदराबाद के ताज कृष्ण होटल में होगी। वेडिंग कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस दोनों की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

 

यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

रश्मिका और विजय की शादी का कार्ड सामने आया

शादी के कार्ड पर विजय देवरकोंडा की कंपनी VD का लोगो बना हुआ है। कार्ड में बताया कि शादी के फंक्शन में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। इस कार्ड को देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

 

 

इस बीच रश्मिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पैपराजी रश्मिका को शादी की बधाई देते हैं। रश्मिका जवाब देते हुए कहती हैं, 'मुझे नहीं पता आप लोग किस चीज के बारे में बात कर रहे हैं?'

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे नहीं जाना...' प्रिया बक्शी संग ऑटो चालक ने की बदतमीजी, जानें वीडियो का सच

 

विजय और रश्मिका सीक्रेटली एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों ने साथ में डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम में साथ काम किया है। अब दोनों साथ में Ranbaali में काम करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार कपल ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में सगाई की थी।

कहां होगी शादी?

रिपोर्ट के अनुसार कपल उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाला है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका आखिरी बार हॉरर फिल्म 'थामा' में नजर आई थी। 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। जबकि विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Ranbaali को लेकर चर्चा में है। फिल्म से विजय का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।

 

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap