बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। वह लगातार फिल्मों में नजर आ रही हैं। उनकी हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में उनकी और अक्षय की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। शुरुआत में वामिका की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ हुई थी क्योंकि उनकी आंखें भी हरी हैं।
अब इस पर अक्षय कुमार से लेकर सवाल किया गया कि कभी उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से हुई थी। इस पर अक्षय ने कहा, 'वह अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। पहले उन्होंने पंजाबी फिल्मों में खूब काम किया और अब हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर रही हैं।'
यह भी पढ़ें: नमाज के फायदे बताने पर नमिता थापर को मिली गालियां, ट्रोर्ल्स को समझाती रहीं मतलब
वामिका का फिल्मी करियर
वामिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में छोटे-मोटे रोल किए हैं। उन्हें 'दिल दिया गल्ला', 'निक्की जालीदार 2' और 'निक्की जालीदार 3' से पहचान मिली थीं।
2021 में उन्हें हिंदी वेब सीरीज 'ग्रहण' से पहचान मिली थीं। 202 में वह 'माई' और 'मॉर्डन लव मुंबई' में नजर आई थीं। 2023 में वह 'जुबली' में नजर आई थीं। यह एक पीरियड ड्रामा मूवी है। इसमें उनके काम को दर्शक के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी खूब तारीफ मिली थी। 2025 में वह 'भूल चूक माफ' में नजर आई थीं। बतौर लीड एक्ट्रेस यह उनकी पहली फिल्म है। 2026 में वह अक्षय के साथ 'भूत बंगला' में नजर आईं। 'भूत बंगला' जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी।
यह भी पढ़ें: 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज, तीन हीरोइनों संग रोमांस करते नजर आए आयुष्मान
'पति पत्नी और वो दो' में आएंगी नजर
उनकी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। वामिका के साथ आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं।