logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या कीकू शारदा ने कपिल शो छोड़ दिया? अर्चना पूरन सिंह ने कर दिया साफ

सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि कीकू शारदा ने कपिश शर्मा का शो छोड़ दिया है। इसकी वजह कृष्णा अभिषेक के साथ उनकी अनबन बताई जा रही है। लेकिन अब अर्चना पूरन सिंह ने पूरे मामले में प्रतिक्रिया दी है।

Archana Puran Singh and kiku sharda .

अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा। (Photo Credit: YT/Insta:@ArchanaPuranSingh_Official/kikusharda)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

सोशल मीडिया पर कॉमेडियन कीकू शारदा से जुड़ी एक अफवाह तैर रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो से अलग होने जा रहे हैं। साथी कलाकार कृष्णा अभिषेक के साथ विवाद के बाद कीकू ने यह कदम उठाया है। इस पूरे मामले में अब अर्चना पूरन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कीकू शारदा अब अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो का हिस्सा होंगे।
 
अर्चना पूरन सिंह ने कीकू शारदा से जुड़ी तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। शो के कलाकारों ने प्रोडक्शन के अंदर कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं। सभी एकजुट हैं। हमारे कलाकार और क्रू एक बड़े खुशहाल परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: घर में पार्टी, बाथरूम में रेप, आशीष कपूर पर महिला ने क्या आरोप लगाए?

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के बीच बहस हो रही है। वीडिया में कीकू कहते हैं कि क्या मैं टाइमपास कर रहा हूं? इसके बाद कृष्णा ने जवाब दिया कि तो फिर ठीक है आप कर लो, मैं जाता हूं यहां से। कीकू ने आगे पलटवार किया कि बात ये है कि मुझे बुलाया है तो मैं अपना खत्म कर लूं न पहले।

 

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट 'बास्टियन' हो रहा है बंद, क्यों है पॉपुलर?

'राइज एंड फॉल' शो होस्ट करेंगे अशनीर

इसके बाद कुछ खबरों में दावा किया गया कि कृष्णा अभिषेक से उनकी अनबन हो गई। इसके बाद कीकू ने शो छोड़ने का निर्णय लिया। उनके अशनीर ग्रोवर के शो में शामिल होने का दावा किया गया। बता दें कि शार्क टैंक इंडिया का हिस्सा रहे अशनीर ग्रोवर 'राइज एंड फॉल' शो होस्ट करेंगे। ग्रोवर भारतपे के पूर्व को-फाउंडर हैं। उनके शो में क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा, अर्जुन बिजलानी, आकृति नेगी, कुब्रा सैत, नयनदीप रक्षित और अरबाज पटेल जैसे हस्तियां  होंगी।

 


और पढ़ें