logo

ट्रेंडिंग:

घर में पार्टी, बाथरूम में रेप, आशीष कपूर पर महिला ने क्या आरोप लगाए?

टीवी स्टार आशीष कपूर पर एक महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया है। क्या है मामला, समझते हैं।

Ashish Kapoor

आशीष कपूर। (Photo Credit: Instagram/AshishKapoor)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टेलीविजन एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली में बलात्कार के एक कथित मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने आशीष को महाराष्ट्र के पुणे शहर से गिरफ्तार किया है। वह बीते कई दिनों से बचने की कोशिश कर रहे थे।
 

अगस्त 2025 में ही दिल्ली में एक जगह पर इन हाउस पार्टी हुई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि पार्टी के बीच आशीष कपूर ने उसे बाथरूम में घसीट लिया और रेप किया। 11 अगस्त को पुलिस ने FIR दर्ज की थी। तब से लेकर अब तक, आशीष कपूर फरार रहे थे। 

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने छोड़ी 'नो एंट्री 2', बोनी कपूर ने बताई वजह

अपने बयान से पलट चुकी है महिला

पुलिस के मुताबिक महिला ने पहले आशीष कपूर के साथ कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई थी, बाद में वह अपने बयान से पलट गई। सिर्फ आशीष पर ही रेप के आरोप लगाए हैं। महिला ने यह भी दावा किया कि घटना का वीडियो बनाया गया था लेकिन पुलिस को अभी तक कोई वीडियो नहीं मिला है।

इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात, दोस्त के घर मिलने बुलाया 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट  के मुताबिक आशीष ने इंस्टाग्राम पर महिला से मुलाकात की थी और उसे अपने दोस्त के घर पार्टी के लिए बुलाया था। इसी घर में कथित तौर पर महिला का यौन उत्पीड़न हुआ है। FIR में आशीष के दोस्त, उनकी पत्नी और दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। 

कब की है वारदात?

18 अगस्त को महिला ने आरोप लगाया था कि आशीष और उसके दोस्त ने बलात्कार किया। दोस्त की पत्नी ने रेप के बाद उसे मारा। बाद में आशीष के दोस्त और उनकी पत्नी को अग्रिम जमानत मिल गई। 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर हिट 'बिग बॉस' में महा बोरिंग साबित हुए ये कंटेस्टेंट्स

सीसीटीवी पर से क्या पता चला?

पुलिस ने CCTV फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर पाया कि महिला और आशीष बाथरूम में एक साथ गए थे। जब दोनों बाहर नहीं आए तो वहां मौजूद लोगों ने दरवाजा खटखटाया। बाहर निकले तो कुछ बहस हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कौन हैं आशीष कपूर?

आशीष कपूर सरस्वतीचंद्र, लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज, यह रिश्ता क्या कहलाता है और बंधिनी जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। वह टीवी जगत के चर्चित अभिनेताओं में शुमार हैं। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap