बिग बॉस के 19वें सीजन के विजेता की घोषणा हो चुकी है। टीवी ऐक्टर गौरव खन्ना इस सीजन के विजेता बने हैं। उन्हें इनाम के रूप में ट्रॉफी, 50 लाख रुपये की राशि और एक कार मिली है, जिसे वे अपने घर लेकर जाएंगे। फरहाना भट्ट दूसरे स्थान पर रहीं। हर सीजन में इनाम की राशि बदलती रही है। शुरुआती कई सीजन तक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये की धनराशि मिलती थी, जो बाद में घटकर 50 लाख रुपये रह गई। प्राइज मनी हर सीजन में अलग-अलग होती है।
पिछले कुथ सीजन जेसे 17, 18 और 19 में विजेता को लगभग 50 लाख रुपये की नकद राशि मिली है। इस राशि में से कई बार घर के सदस्य खुद को बेघर होने से बचाने या किसी दुसरे कंटेस्टेंट को बाहर निकालने के लिए कुछ पैसे ले लेते हैं जिससे अंत में विजेता की राशि कम हो जाती है। आइए जानते हैं विजेता को मिलने वाले पुरस्कारों, राशि और अब तक के विजेताओं की लिस्ट-
यह भी पढ़ें- अनुपमा सीरियल में कमाया नाम, अब बने बिग बॉस विनर, कौन हैं गौरव खन्ना?
विनर की लिस्ट-
- राहुल रॉय- 2007 में विजेता बने। 1 करोड़ रुपये की राशि। पहले सीजन के विजेता, यह राशि सबसे ज्यादा थी।
- आशुतोष कौशिक- 2008 में 1 करोड़ रुपये की राशि। 'रोडीज 5.0' जीतने के बाद बिग बॉस भी जीता।
- विंदु दारा सिंह- 2009 में। 1 करोड़ रुपये की राशि। बॉलीवुड अभिनेता और रेसलर दारा सिंह के बेटे।
- श्वेता तिवारी- 2011 में। 1 करोड़ रुपये की राशि। पहली महिला विजेता। होस्ट थे सलमान खान।
- जूही परमार- 2012 में। 1 करोड़ रुपये की राशि, लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री।
- उर्वशी ढोलकिया- 2012-13 में। 50 लाख रुपये की राशि। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री।
- गौहर खान- 2013 में। 50 लाख रुपये की राशि। अपनी मजबूत व्यक्तित्व और स्टैंड के लिए जानी गईं।
- गौतम गुलाटी- 2014-15 में। 50 लाख रुपये की राशि। अभिनेता, 'बिग बॉस हल्ला बोल' के विजेता।
- प्रिंस नरूला- 2015-16 में। 50 लाख रुपये की राशि। 'रोडीज़' और 'स्प्लिट्सविला' के भी विजेता रहे।
- मनवीर गुर्जर- 2016-17 में। 50 लाख रुपये की राशि। पहले गैर-सेलिब्रिटी विजेता (इंडियावाले कैटेगरी)।
- शिल्पा शिंदे- 2017-18 में। 44 लाख रुपये की राशि। टीवी अभिनेत्री, हिना खान को हराया।
- दीपिका कक्कड़- 2018-19 में। 30 लाख रुपये की राशि। 'ससुराल सिमर का' की अभिनेत्री।
यह भी पढ़ें- क्या फरहाना जीतेंगी बिग बॉस की ट्रॉफी? जिसे सलमान ने दिया था घर की विलेन का टैग
- सिद्धार्थ शुक्ला- 2019-20 में। 40 लाख रुपये की राशि। यह सीजन सबसे ज़्यादा लोकप्रिय रहा।
- रुबीना दिलाइक- 2020-21 में। 36 लाख रुपये की राशि। अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ शो में आई थीं।
- तेजस्वी प्रकाश- 2021-22 में। 40 लाख रुपये की राशि। ऐक्टर, शो के दौरान करण कुंद्रा से रिश्ता बना।
- एमसी स्टैन- 2022-23 में। 31.8 लाख रुपये की राशि। रैपर, अपनी अनूठी गेमप्ले शैली के लिए जाने जाते हैं।
- मुनव्वर फारूकी- 2023-24 में। 50 लाख रुपये की राशि। स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर।
- करणवीर मेहरा- 2024-25 में। 50 लाख रुपये की राशि। टीवी अभिनेता।
- गौरव खन्ना- 2025 में। 50 लाख रुपये की राशि + कार, टीवी सुपरस्टार, अपनी शांत और रणनीतिक गेमप्ले के लिए जाने गए।